Jio Effect: Idea ने बदला अपना 309 रू. वाला प्लान, अब मिलेगा ज्यादा डेटा और बहुत कुछ

नई दिल्ली। रिलायंस जिय़ो के चलते टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर छिड़ गया है। एक दूसरे को पछाड़ने के लिए कंपनियां एक के बाद एक प्लान लॉन्च कर रही है तो वहीं अुने प्लान को रिवाइज कर रही है। हालांकि इस सब में सबसे ज्यादा फायदा यूजर्स का है। जियो के हैप्पी न्यू ईयर प्लान के बाद आइडिया ने भी अपना प्लान अपग्रेड दिया है। जियो को टक्कर देने के लिए आइडिया ने अपने 309 रुपए के प्लान को अपग्रेड किया है। इस प्लान में अब आपको ज्यादा डेटा और कई और फायदे मिलेंगे।

 आइडिया ने बदला अपना प्लान

आइडिया ने बदला अपना प्लान

जियो के चलते आइडिया ने अपने 309 रुपए के प्लान को अपग्रेड कर यूजर्स को सौगात दी है। अब इस प्लान में लोगों को रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में आइडिया ने डेटा को 1जीबी से बढ़ाकर 1.5जीबी किया है।

 अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस

अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस

डेटा के साथ-साथ आपको आइडिया के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि अनलिमिटेड कॉल के लिए शर्त रखी गई है। आप इस प्लान के तहत हर दिन 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट ही फ्री कॉलिंग कर सकते है। इस सीमा को पार करते ही आप पर 1 पैसे प्रति सेकंड चार्ज लगाया जाएगा। वहीं हफ्ते में आप 100 यूनिक नंबरों से ज्यादा को कॉल नहीं कर सकते हैं।

 जियो Vs आइडिया

जियो Vs आइडिया

आइडिया ने इस प्लान को जियो के हैप्पी न्यू ईयर प्लान के लॉन्च के बाद अपग्रेड किया है। हम आपको बताते हैं कि जियो औऱ आइडिया के प्लान में से कौन सा प्लान बेहतर है। आइडिया के प्लान और जियो के 309 रुपए के प्लान की तुलना करें तो जियो के 309 रुपए के प्लान में आपको हर दिन अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1GB डेटा दिया जाता है। वहीं जियो के इस प्लान की वैधता 49 दिन है, जबकि आइडिया के प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। आइडिया के 309 के प्लान में जहां कुल 42GB डेटा मिलेगा वहीं जियो के प्लान में आपको 49 जीबी डेटा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+