JIO Effect: BSNL ने पेश किया धमाकेदार प्लान, रोजाना 3GB डेटा के साथ-साथ फ्री कॉलिंग

JIO Effect: BSNL ने पेश किया धमाकेदार प्लान, रोजाना 3GB डेटा के साथ-साथ फ्री कॉलिंग

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद से टेलिकॉम बाजार में प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ गई। जियो के सस्ते प्लान के कारण टेलिकॉम इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन बढ़ गया। जियो इफेक्ट के कारण बाकी कंपनियों ने भी अपने प्लान की कीमतों में कटौती की और रिचार्ज प्लान सस्ते कर दिए। कई कंपनियों ने प्लान के रेट को बनाए रखा, लेकिन उसमें टॉकटाइम और डेटा फीचर को बढ़ा दिया। बीएसएनएल ने भी नया धमाकेदार प्लान पेश किया है। BSNL के इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 3 जीबी डेटा के साथ-साथ 250 मिनट की कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

BSNL का नया प्लान

BSNL का नया प्लान

बीएसएनएल ने नया प्लान पेश किया है। बीएसएनएल के नए प्लान में यूजर्स को 247 रुपए में बेहतरीन सर्विस मिल रही है। इस स्पेशल टैरिफ वाउचर के तहत यूजर्स को रोजाना 3जीबी डेटा के साथ और भी कई बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा के साथ-साथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्लान की वैधता 30 दिनों की है। यानी 247 रुपए में यूजर्स को 30 दिनों के लिए रोजाना 3जीबी डेटा के साथ-साथ रोजाना 250 मिनट की कॉलिंग मिलती है।

 247 रुपए वाले प्लान में खास

247 रुपए वाले प्लान में खास

बीएसएनएल के 247 रुपए वाले इस प्लान में यूजर्स को कुल 90 जीबी डेटा मिलती है। वहीं 100 फ्री एसएमएस ऑफर कर रही है। वहीं यूजर्स को कॉलिंग के लिए 250 मिनट मिलते हैं। कंपनी के इस प्लान को जियो, वोडाफोन और एयरटेल के प्लान के साथ चुनौती मिल रही है। इस प्लान को सिर्फ कॉलिंग के मामले में चुनौती मिल सकती है। जहां जियो इसी तरह के प्लान के साथ जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है तो वहीं इस प्लान में BSNL में 250 मिनट की कॉलिंग मिलती है।

 बीएसएनएल के ये प्लान भी है खास

बीएसएनएल के ये प्लान भी है खास

बीएसएनएल ने 247 रुपए के स्पेशल रिचार्ज प्लान के अलावा कंपनी ने दो और प्लान इसी कैटेगरी में पेश किए गैं। कंपनी ने 998 रुपए वाले प्लान को रिवाइज्ड किया है। वहीं 1999 रुपए वाला एनुअल प्लान पेश किया है। एनुअल प्लान के साथ यूजर्स को 1 साल के लिए रोजाना 3जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं 998 रुपए वाले प्लान में अब यूजर्स को 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+