JIO का 91₹ वाला महाबचत प्लान! मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग, 3GB डेटा और कई बेनिफिट्स
दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई शानदार प्लान ऑफर करती रहती है।

जियो अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर शानदार प्लान लॉन्च करती रहती है। जो ना सिर्फ यूजर्स के बजट को बनाए रखते हैं बल्कि उनकी जरूरतों को भी पूरा करते हैं। आज हम जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
अगर आप भी जियो के सस्ते और किफायती रीचार्ज प्लान की तलाश में हैं, तो आपके लिए जियो का ये 100 रुपए से भी सस्ता प्लान लेकर आए हैं। जियो के इस 91 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में कम खर्च में तगड़े बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
91 रुपये का रीचार्ज प्लान
जियो का 91 रुपये का रीचार्ज प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको 100 एमबी डाटा रोजाना और अलग से 200 एमबी डाटा भी मिलता है। ऐसे में आपको इस प्लान में कुल 3 जीबी डाटा मिलता है।
जियो अपने इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा देता है। इस प्लान में आपको 50 एसएमएस भी मिल रहे हैं, जिनका आप लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान में आपको जियो एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा।
75 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो अपने कस्टमर्स को एक 75 रुपये का प्लान भी ऑफर कर रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिनों की होती है। इसमें 100 एमबी डेली इंटरनेट ( कुल 2.5GB डेटा) भी मिलता है। इसके अलावा आप सभी नेटवर्क पर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS का लाभ भी उठा सकते हैं। 91 रुपये वाले प्लान की तरह ही इसमें आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी का सब्सक्रिप्शन भी पूरी तरह से फ्री मिल जाता है।
125 रुपये का प्लान
125 रुपये के प्लान में आपको 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 500 MB डेटा दिया जाता है। इसके साथ ही आप 300 फ्री SMS का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी का सब्सक्रिप्शन भी पूरी तरह से फ्री मिल जाता है।












Click it and Unblock the Notifications