Jio AirFiber लॉन्च, 3 सरल स्टेप में जानें कैसे करें बुक, एक नजर में समझें प्लान-दाम

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने मंगलवार को 8 मेट्रो शहरों में घरेलू मनोरंजन, स्मार्ट होम सेवाओं और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड के लिए अपने जियो एयरफाइबर (JioAirFiber) सेवाओं को लॉन्च किया। जियो एयर फाइबर एक इंटीग्रेटिड एंड-टू-एंड सॉल्यूशन है।

एयरफाइबर के साथ, अंबानी ने भारत के ब्रॉडबैंड बाजार में हलचल मचाने पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं। कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में जियो एयर फाइबर की सर्विस लाइव कर दी है। जियो एयरफाइबर प्लान 599 रुपए से शुरू होंगे, जबकि जियो एयरफाइबर मैक्स की कीमत 1499 रुपये से ऊपर होगी।

Jio AirFiber launched

जियो एयर फाइबर के लॉन्च पर बोलते हुए, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष, आकाश अंबानी ने कहा कि हमारी व्यापक फाइबर-टू-द-होम सेवा जियो फाइबर, पहले से ही 10 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। हर महीने सैकड़ों हजारों लोग जुड़ते हैं। लेकिन, अभी भी लाखों घरों और छोटे व्यवसायों को तीव्र गति से जोड़ा जाना बाकी है। जियो एयर फाइबर के साथ, हम अपने देश के हर घर को समान गुणवत्ता वाली सेवा के साथ तेजी से कवर करने में सक्षम होंगे। जियो एयर फाइबर शिक्षा, स्वास्थ्य, निगरानी और स्मार्ट होम में अपने समाधानों के माध्यम से लाखों घरों को विश्व स्तरीय डिजिटल मनोरंजन, स्मार्ट होम सेवाओं और ब्रॉडबैंड के साथ सक्षम करेगा। आइए जानते हैं क्या है प्लान और स्पीड?

जियो ने अपने एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स में दो तरह के प्लान रखे हैं। खास बात यह है कि दोनों प्लान में स्पीड और दाम अलग-अलग हैं। सबसे कम स्पीड 30 एमबीपीएस और अधिक 1000 एमबीपीएस है। ऑफर भी जियो ने लुभाने वाले रखे हैं।

एक नजर में समझें प्लान-दाम

एयर फाइबर:

  • 599 रुपए के प्लान में 30 एमबीपीएस की स्पीड, 550 डिजिटल चैनल और 14 एप्लीकेशन मिलेंगे।
  • वहीं, 899 रुपए के प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड, 550 डिजिटल चैनल और 14 एप्लीकेशन मिलेंगे।
  • इसी तरह, 1199 रुपए के प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड, 550 डिजिटल चैनल और 14 एप्लीकेशन के साथ नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जियो सिनेमा प्राइम मिलेगा।

एयर फाइबर मैक्स:

  • 1499 रुपए के प्लान में 300 एमबीपीएस की स्पीड, 550 डिजिटल चैनल और 14 एप्लीकेशन के साथ नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जियो सिनेमा प्राइम मिलेगा।
  • 2499 रुपए के प्लान में 500 एमबीपीएस की स्पीड, 550 डिजिटल चैनल और 14 एप्लीकेशन के साथ नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जियो सिनेमा प्राइम मिलेगा।
  • 3999 रुपए के प्लान में 1000 एमबीपीएस की स्पीड, 550 डिजिटल चैनल और 14 एप्लीकेशन के साथ नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जियो सिनेमा प्राइम मिलेगा।

कैसे प्राप्त करें Jio AirFibre ?

  • स्टेप-1: नजदीकी जियो स्टोर पर जाएं या वाट्सऐप पर बुकिंग शुरू करने के लिए 60008-60008 पर मिस्ड कॉल दें या www.jio.com पर जाएं।
  • स्टेप-2: अपना JioAirFiber कनेक्शन बुक करें और कुछ आसान स्टेप में JioAirFiber सेवाओं के लिए पंजीकरण करें।
  • स्टेप-3: पुष्टि प्राप्त करें। जैसे ही आपके घर में सेवाएं तैयार हो जाएंगी, Jio आपसे संपर्क करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+