Jet Airways के टिकट पर 50% तक का भारी डिस्काउंट
नई दिल्ली। 50 फीसदी का ये डिस्काउंट बेस फेयर पर मिलेगा ना कि फाइनल टिकट प्राइस पर।
इसके अलावा एयरलाइन ने मित्र के साथ यात्रा के अलावा परिवार, भारतीय सशस्त्र बलों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट प्रदान कर रही है। बिक्री का लाभ उठाने के लिए, टिकट 21 फरवरी, 2019 से 25 फरवरी, 2019 के बीच खरीद सकते हैं। एयरलाइन की ओर से मिली जानकारी के मुताबकि अंतर्राष्ट्रीय यात्रा 21 फरवरी 2019 को या फिर उसके बाद शुरू होनी चाहिए। जेट एयरवेज की पार्टनर फ्लाइट जैसे एयर फ्रांस और KLM रॉयल डच एयरलाइन्स पर भी ये ऑफर लागू होगा।
वहीं प्रीमियर क्लास में घरेलू उड़ानों के लिए टिकट को 1 मार्च 2019 को या उसके बाद यात्रा करने के लिए कम से कम 8 दिन पहले खरीदा जाना चाहिए। भारत के भीतर इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने के लिए टिकट 8 मार्च, 2019 को या उससे पहले यात्रा करने के लिए कम से कम 15 दिन पहले खरीदे जाने चाहिए। बच्चों के टिकट पर मिलने वाला डिस्काउंट, रिफंड चार्ज, विकेंड सरचार्ज आदि फेयर रूल में दी गई जानकारी के हिसाब से लागू होंगे।
यह भी पढ़ें- पीएफ जमा पर ब्याज दर 8.55% से 8.65% हुई, EPFO की बैठक में लगी मुहर












Click it and Unblock the Notifications