कोरोना संकट के बीच जेफ बोजेस की कमाई में रिकॉर्ड इजाफा, 171 अरब डॉलर हुई नेटवर्थ
नई दिल्ली। दुनिया की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस की कमाई में रिकॉर्ड बढोतरी हुई है। उनके पास अब कुल 171.6 अरब डॉलर की नेट वर्थ है। बीते तीन महीने में उनकी दौलत में बड़ा इजाफा हुआ है। जेफ बेजोस की नेटवर्थ ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार सितंबर, 2018 को दर्ज किए गए 167.7 बिलियन डॉलर के पिछले उच्च स्तर को पारकर 171.6 बिलियन डॉलर की नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

जेफ ने तलाक के निपटारे के तौर पर पूर्व पत्नी को अमेजन डॉट कॉम इंक में अपनी हिस्सेदारी का एक चौथाई हिस्सा दिया है। जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजोस, जिन्होंने तलाक के निपटारे के हिस्से के रूप में अमेजन में चार प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल की। उनकी नेट वर्थ 56.9 बिलियन डॉलर बढ़ी। अब दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला बन गई हैं।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अमेजन के शेयर चार प्रतिशत बढ़कर 2,878.70 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। बेजोस नेइस साल 56.7 बिलियन डॉलर का अधिग्रहण किया है। अमेजन में तेजी ऐसे समय में हुई है जब उपभोक्ता ई-कॉमर्स पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि अधिक लोग अब घर से ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। बेजोस के पास लगभग 11 प्रतिशत अमेजन स्टॉक है। जेफ बेजोस की दौलत का एक बड़ा हिस्सा अमेजन के शेयरों की बढ़ती कीमत से आया है। जहां कंपनियों को कोरोना संकट से गुजरना पड़ा, वहीं अमेजन के शेयर की कीमत महामारी के बीच 2,000 डॉलर के ऊपर बनी रही।
बता दें कि अमेजन इंडिया के प्रमुख अमित अग्रवाल ने मई के आखिर में कहा था कि वे अपने ऑपरेशन नेटवर्क में करीब 50,000 सीजनल रोल के लिए नियुक्ति कर रहे हैं जिससे मांग में बढ़ोतरी को पूरा किया जा सके और इस मुश्किल समय में सेवाओं को उपलब्ध कराया जो सके। वे ज्यादा से ज्यादा नौकरी के अवसर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ वे सुरक्षित कामकाज का वातावरण भी उपलब्ध कराएंगे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications