IT Shares Crash: भरभरा कर क्यों गिरे इंफोसिस-TCS के शेयर? बाजार में मचा है हाहाकार

IT Shares Crash: 12 फरवरी की सुबह भारतीय IT कंपनियों के शेयरहोल्डर्स के लिए परेशानी का सबब बनकर आई है क्योंकि शुरुआती ट्रेड में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) की बड़ी कंपनियों इंफोसिस, TCS और विप्रो में 5% तक की गिरावट आई है। ताजा अपडेट की बात करें तो निफ्टी IT इंडेक्स सुबह 9.40 बजे 4 परसेंट से ज्यादा नीचे 33,588.80 पर पहुंच गया है। जिससे निवेशकों के बीच हलचल मच गई है।

IT Shares Crash

IT Shares Crash:शेयरों में गिरावट के 4 मुख्य कारण

AI डिस्टरप्शन का बढ़ता डर

बाजार में सबसे बड़ी चिंता Artificial Intelligence (AI) को लेकर है। हाल ही में अमेरिकी AI स्टार्टअप Anthropic ने 'Claude Cowork' टूल्स लॉन्च किए हैं, जो कानूनी और प्रशासनिक कार्यों (जैसे कॉन्ट्रैक्ट रिव्यू) को ऑटोमेट कर सकते हैं। इसके अलावा, Palantir के दावों ने भी आग में घी डालने का काम किया है। उनका कहना है कि जो SAP माइग्रेशन करने में भारतीय कंपनियों को सालों लगते थे, वे अब कुछ ही हफ्तों में पूरे किए जा सकते हैं।

अमेरिकी नौकरियों के आंकड़े

अमेरिका के जनवरी महीने के नौकरियों के आंकड़े उम्मीद से काफी बेहतर रहे हैं, जिससे Unemployment Rate गिरकर 4.3% पर आ गया है। हालांकि यह अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है, लेकिन शेयर बाजार इसे नकारात्मक रूप से देख रहा है।

ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम

मजबूत लेबर मार्केट का मतलब है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) ब्याज दरों में कटौती करने में जल्दबाजी नहीं करेगा।

IT बजट पर दबाव

उच्च ब्याज दरों के कारण ग्लोबल क्लाइंट्स अपने IT खर्चों में कटौती कर सकते हैं, जिसका सीधा असर Infosys और TCS जैसी कंपनियों के ऑर्डर बुक पर पड़ता है।

5% की गिरावट आई, निवेशक मायूस

बीती रात न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में भारतीय IT कंपनियों के American Depository Receipts (ADRs) में भारी बिकवाली हुई। Infosys और Wipro के ADRs में करीब 5% की गिरावट आई थी, जिसका असर आज भारतीय बाजारों के खुलते ही देखने को मिला

IT Shares Crash: वैल्यूएशन और ग्रोथ की चिंताएं

एनालिस्ट्स का मानना है कि पिछले कुछ महीनों में IT शेयरों में जो तेजी आई थी, उसके मुकाबले कंपनियों की Earnings Growth काफी धीमी रही है। एआई के खतरे के बीच, निवेशक अब इन कंपनियों को उच्च वैल्यूएशन देने से कतरा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+