शादी की तारीख तय, इन दिन मुंबई में होगी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और आनंद की शादी
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी की तारीख तय हो गई है। अंबानी परिवार का लाडली बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की तारीख तय कर ली गई है। दोनों 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी का पूरा कार्यक्रम मुंबई में ही होगा। शादी का कार्ड भी छप चुका है। अंबानी परिवार ने बेटी की शादी का पहला कार्ड सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा को देकर आमंत्रित किया।
तय हो गई ईशा-आनंद की शादी की तारीख
उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की तारीख तय हो गई है। 12 दिसंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। पूरा कार्यक्रम मुंबई में ही आयोजित किया जाएगा। शादी को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। वहीं शादी का पहला कार्ड अंबानी परिवार ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा को सौंपा है।
इटली में हुई थी सगाई
23 सितंबर को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई थी। शाही अंदाज में दोनों की सगाई का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद थीं। सगाई का फंक्शन पूरे तीन दिन तक चला था। सगाई की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
कौन हैं आनंद पीरामल
ईशा और आनंद पीरामल लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जहां ईशा अंबानी परिवार की लाडली है तो वहीं आनंद पीरामल भी बिजनेस टायकून है। आनंद अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे है। आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।