Rs 1000 return news: क्या वापस लौट रहा है 1000 रुपए का नोट? पढ़िए क्या है नया अपडेट
When 1000 rs note will come: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 2000 रुपए का नोट वापस लेने का सर्कुलर जारी होने के बाद से ही एक सवाल सभी के मन में है कि क्या अब 1000 रुपए का नोट मार्केट में फिर से वापस लौटेगा?
दरअसल, 2000 का नोट भारतीय मुद्रा में सबसे बड़ा नोट था और इसे वापस लिए जाने के बाद अब सबसे बड़ा नोट 500 का है। ऐसे में 1000 का नोट वापस लौटने को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है। लेकिन, अब इसपर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि 1000 रुपए का नोट वापस लाने को लेकर आरबीआई की कोई योजना नहीं है। गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान करते हुए 500 और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए। हालांकि 500 का नोट नए रूप में वापस लौट गया था, लेकिन 1000 रुपए की जगह 2000 का नोट मार्केट में आ गया। नोटबंदी का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि इस फैसले से ना केवल भ्रष्टाचार और काले धन पर चोट होगी, बल्कि आतंकवाद की भी कमर टूटेगी।
2000 का नोट क्यों लाया गया था?
इसके बाद 19 मई 2023 को आरबीआई ने सर्कुलर जारी किया कि 2000 के नोट वापस लिए जाएंगे और इन नोटों को बदलने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 होगी। बाद में इसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक कर दिया गया। आरबीआई ने कहा कि नोटबंदी के वक्त अर्थव्यवस्था में मुद्रा जरूरतों पर असर ना पड़े, इसलिए 2000 का नोट लाया गया था, लेकिन अब वो मकसद पूरा हो गया है, इसलिए 2000 रुपए के नोट वापस लिए जा रहे हैं। आरबीआई ने कहा कि 7 अक्टूबर के बाद भी 2000 रुपए के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे, लेकिन चलन में नहीं रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications