अब हर साल बाइक का इंश्योरेंस कराने नहीं जाना होगा

मुंबई। अब हर साल आपको बाइक का इंश्योरेंस कराने के लिए चक्कर नहीं काटने नहीं पड़़ेंगे। हर वर्ष आपको थर्ड पार्टी इंश्येरेंस कवर के लिए सिरदर्दी नहीं पालनी पड़ेगी। दरअसल, ऐसी सुविधा की गई है कि अब आपको हर साल नहीं बल्कि तीन साल में ही इंश्येरेंस की जरूरत पड़ेगी। यानी एक बार कराने के बाद तीन साल की छुट्टी। फिर तीन साल होने पर ही इंश्योरेंस कराना होगा।

bike

बीमा नियामक इरडा ने साधारण बीमा कम्पनियों को दोपहिया वाहनों के लिए तीन साल के ही थर्ड पार्टी मोटवर कवर इंश्योरेंस की अनुमति देदी है। जिसके बाद समाज के एक बड़े मध्यम वर्ग को राहत मिली है। जो रोज सुबह बाइक से नौकरी पर निकलता है और शाम को अपनी बाइक से लौटता है। जिसके पास अपने परिवार को थोड़ा बहुत समय देने के लिए सिर्फ रात नसीब होती है।

ऐसे लोगों के लिए तो यह कदम एक खुशखबरी ही लेकर आया है। खैर अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह सुविधा कौन से माह से लागू हो जाएगी। इसके लिए आपको बीमा कम्पनी से या एजेंट से जानकारी लेनी होगी। या कुछ दिन इंतजार कीजिए हो सकता है कि आपको खुद बात की कनफर्मेशन मिल ही जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+