कोई भी पॉलिसी हो आपके पास, आधार से लिंक करना हुआ जरूरी, IRDA ने जारी किये निर्देश
एक के बाद एक कई चीजों को आधार से लिंक करना अनिवार्य किया जा चुका है। इसी क्रम में अब बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने इंश्योरेंस को भी आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इरडा ने अपने आदेश में कहा है कि यह नया नियम नई और पुरानी सभी पॉलिसी पर लागू होगा।
Recommended Video

नई दिल्ली। एक के बाद एक कई चीजों को आधार से लिंक करना अनिवार्य किया जा चुका है। इसी क्रम में अब बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने इंश्योरेंस को भी आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इरडा ने अपने आदेश में कहा है कि यह नया नियम नई और पुरानी सभी पॉलिसी पर लागू होगा। यानी अगर आपने पहले से कोई इंश्योरेंस पॉलिसी ली हुई हो या फिर आप कोई नई पॉलिसी लेना चाह रहे हों, दोनों ही मामलों में आपको अपने आधार को पॉलिसी से लिंक करना होगा। सरकार की तरफ से यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों पर रोक लगाई जा सके।
इरडा ने इस फैसले को लेकर कहा है कि इसे प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग सेकेंड अमेंडमेंट रूल-2007 एक्ट के तहत लागू किया गया है। भले ही आपने लाइफ इंश्योरेंस लिया हो, मेडिकल इंश्योरेंस लिया हो या फिर कोई और इंश्योरेंस लिया हो, हर किसी के लिए आपको अपने आधार को पॉलिसी से लिंक कराना ही होगा।
इरडा का यह भी दावा है कि इस अहम कदम से बीमा के क्षेत्र में धोखाधड़ी को कम किया जा सकेगा और साथ ही बीमा क्लेम का निपटारा भी जल्द से जल्द हो सकेगा। पिछले ही महीने भारतीय रिजर्व बैंक भी सभी बैंक खातों को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications