रेलवे की नई सुविधा, मुसीबत के वक्त दबाएं ये बटन, फौरन मिलेगी मदद

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने सफर को आसान और आरामदायक बनाने के लिए नई-नई पहल कर रही है। इसी के तहत रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक और कदम उठाया है। रेलवे ने अब ट्रेनों में Talk Back बटन की सुविधा दी है, जिसके तहत ट्रेन के सफर को महिलाओं के लिए और आसान और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

 IRCTC Latest Update: Railway new Talk Back Facility improve Your Journey

रेलवे फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। अगर ये प्रोजेक्ट सफल रहा तो जल्द ही इस सभी ट्रेनों में लागू कर दिया जाएगा। रेलवे ने 2016 में पहली बार महिला डिब्बों में 'Talk Back' बटन की सुविधा शुरू की। सितंबर 2018 के बाद कई ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई।

यात्री Talk Back बटन की मदद से किसी भी मुसीबत की स्थिति में ट्रेन के गार्ड और मोटरमैन से तुरंत संपर्क कर सकते हैं। इस बटन को दबाकर मुश्किल की घड़ी में यात्री फौरन मदद के लिए गार्ड और मोटरमैन से संपर्क कर सकते हैं। इस बटन को खासकर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

अब तक पश्चिम रेलवे की ओर से 70 फीसदी महिला डिब्बों में यह सुविधा दी जा चुकी है। इस टॉक बैक बटन के साथ रेलवे ने रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी की है। इस बटन के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+