IRCTC : रेलवे ने जारी किया 'कोड' सिस्टम, टिकट बुक करते समय रखें ध्यान वरना नहीं मिलेगी सीट
नई
दिल्ली,09
अगस्त।
अगर
आप
ट्रेन
से
यात्रा
करने
का
मन
बना
रहे
हैं
और
टिकट
बुक
करना
चाह
रहे
हैं
तो
ये
खबर
आपके
लिए
बहुत
ज्यादा
जरूरी
है,
क्योंकि
टिकटों
को
लेकर
भारतीय
रेलवे
ने
कुछ
बदलाव
किए
हैं,
जिन्हें
जानना
आपके
लिए
बहुत
जरूरी
है।
दरअसल
भारतीय
रेलवे
ने
नए
कोच
'विस्टाडोम'
की
शुरुआत
की
है
और
इस
वजह
से
उसने
कोच
कोड
और
सीटों
की
बुकिंग
कोड
में
कुछ
परिवर्तन
किए
हैं।
id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>
Recommended Video
Indian Railways: अब Ticket Book करते समय रखना होगा इन Code का ध्यान | वनइंडिया हिंदी

क्या होते हैं 'विस्टाडोम' कोच?
इस कोच में यात्री ट्रेन के अंदर बैठे ही बाहर के नजारे देख सकते हैं। इस कोच की रूफ यानी कि छत शीशे की होती है। अभी तक ऐसे कोच वाली ट्रेनें मुंबई- गोवा रूट पर चलती थी लेकिन अब रेलवे इसे अन्य रूट पर चलाने की कोशिश में है क्योंकि ऐसा करने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए आपको टिकट बुक करते वक्त कोड का नोटिफिकेशन आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। वैसे आपको बता दें कि विस्टडोम एसी कोच का कोड EV है।

AC-3 टायर का कोड 'M' है
यही नहीं रेलवे कई अतिरिक्त कोच की शुरुआत करने जा रहा है, इसमें AC-3 टायर की इकोनॉमी क्लास भी शामिल है। इसमें 83 बर्थ होंगी। इस कोच का कोड M ऱखा गया है। इस पूरे चेंज के बारे में जानकारी आपकोआईआरसीटीसी से मिल जाएगी।

जानिए कैसे करें टिकट बुक
- आप टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर लॉग इन करें या फिर मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें।
- आईआरसीटीसी अकाउंट के माई प्रोफोइल सेक्शन लिस्ट पर क्लिक करें, इससे आपको सारी स्पेशल ट्रेन के बारे में लिस्ट मिल जाएगी।
- तत्काल की टिकट बुक करने के लिए इंटरनेट बैकिंग का इस्तेमाल करें, जहां ये तरीका सुरक्षित है, वहीं तेजी से भी काम कर सकता है।
- वैसे आप तत्काल टिकट बुक करने के लिए पेटीएम वॉलेट या यूपीआई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सभी स्पेशल ट्रेनों में तत्काल कोटा ज्यादा है, ऐसे में किसी को भी टिकट बुक करने में देरी नहीं होगी।

जानिए कैसे करें टिकट कैंसिल
- सबसे पहले लिंक पर https://www.operations.irctc.co.in/ctcan/SystemTktCanLogin.jsf पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी जैसे PNR No., ट्रेन नंबर सब वहां भर दीजिए फिर सबमिट का बटन दबाएं।
- सबमिट करने के बाद यूज़र के उस फोन नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे इनसर्ट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर PNR का ब्यौरा नजर आएगा, जिसके नीचे कैंसिल का विकल्प होगा। उसे सबमिट कर दें। टिकट कैंसिल हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications