यहां है 12 मई से चलने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट और टाइमिंग, आज शाम से शुरू होगी बुकिंग, जानिए क्या होगा किराया

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने देशव्यापी लॉकडाउन के बीच विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को बड़ी राहत दी है, इंडियन रेलवे आज से ट्रेन टिकट की बुकिंग शुरू करेगा, मंगलवार से राजधानी दिल्ली से 15 स्पेशल ट्रेन चलेंगी और इन ट्रेनों के लिए आज शाम 4 बजे ऑनलाइन टिकट बुकिंग होगी, बुकिंग अभी सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही होगी, रविवार को ही रेलवे ने घोषणा करते हुए बताया था कि 12 मई, 2020 से कुछ प्रमुख शहरों में यात्री रेलगाड़ियों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा, हालांकि इस बीच भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन के नियमों को ध्यान में रखते हुए यात्रा के इच्छुक लोगों के लिए कुछ नियम तय किए हैं जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।

12 मई से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट

12 मई से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  • नई दिल्ली से डिब्रूगढ़
  • नई दिल्ली से अगरतला
  • नई दिल्ली से हावड़ा
  • नई दिल्ली से पटना
  • नई दिल्ली से बिलासपुर
  • नई दिल्ली से रांची
  • नई दिल्ली से भुवनेश्वर
  • नई दिल्ली से सिकंदराबाद
  • नई दिल्ली से बेंगलुरु
  • नई दिल्ली से चेन्नई
  • नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम
  • नई दिल्ली से मडगांव
  • नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल
  • नई दिल्ली से अहमदाबाद
  • नई दिल्ली से जम्मूतवी

Recommended Video

    Indian Railway : 12 May से Passenger Train Service, Home Ministry का आया निर्देश | वनइंडिया हिंदी
    जारी हुआ शेड्यूल, बंद रहेंगे रेल काउंटर

    जारी हुआ शेड्यूल, बंद रहेंगे रेल काउंटर

    किसी भी ट्रेन की बुकिंग रेलवे काउंटर से नहीं होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हड़बड़ाहट में यात्रा का फैसला न लें, आईआरसीटीवी की वेबसाइट या इसके ऐप के जरिए कंफर्म टिकट होने पर ही रेलवे स्टेशन पहुंचे, उन्हीं यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की अनुमति होगी, जिनका टिकट कंफर्म है। इस दौरान यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करते समय जांच से गुजरना होगा। यात्रियों से सामान्य किराया ही वसूला जाएगा।

    अनिश्चित काल के लिए रेलवे का संचालन रोका गया था

    अनिश्चित काल के लिए रेलवे का संचालन रोका गया था

    भारतीय रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पूरे देश में ट्रेनों के परिचालन को महामारी के चलते अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया। हालांकि कोरोना संकट के बीच अब रेलवे ने अपने संचालन को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने का अब फैसला लिया है।

    स्पेशल ट्रेन का किराया कितना है?

    स्पेशल ट्रेन का किराया कितना है?

    इन स्पेशल ट्रेनों में राजधानी के बराबर ही किराया होगा क्योंकि सभी ट्रेनों में सिर्फ एसी कोच ही होंगे, जबकि मजदूरों, कामगारों और अन्य जरूरतमंदों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहले की तरह चलती रहेंगी और मजदूरों को बिना किराया लिए ही उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

     पैंट्री कार की सुविधा नहीं

    पैंट्री कार की सुविधा नहीं

    स्पेशल ट्रेनों में पैंट्री कार की सुविधा नहीं होगी। गंतव्य तक जल्दी पहुंचने और अव्यवस्था से बचने के लिए ये ट्रेनें केवल सीमित स्टेशनों पर ही ट्रेन रुकेगी।

    यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना होगा

    रेल यात्रा करने से पहले यात्रियों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना होगा। साथ ही यात्रियों को अपना चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा और प्रस्थान के समय स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। ट्रेन में सिर्फ यात्रियों को चढ़ने की अनुमति होगी, उनको छोड़ने वाले स्टेशन से बाहर ही रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+