Iran War Impact: ईरान जंग का सीधा असर आपकी जेब पर! पेट्रोल से लेकर गैस और खाने तक—क्या-क्या महंगा?
Iran War Impact In India: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब सिर्फ खबर नहीं रही, इसका असर धीरे-धीरे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखने लगा है। शुक्रवार (20 मार्च) सरकारी तेल कंपनियों ने 20 मार्च को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ाई गई है।
दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 से लेकर 112.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में प्रीमियम पेट्रोल 115-120 और चेन्नई में 112-117 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। अगर हालात ऐसे ही रहे, तो आने वाले दिनों में कई जरूरी चीजें महंगी हो सकती हैं। आसान भाषा में समझिए कि आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ सकता है।

▶️ सबसे पहले पेट्रोल-डीजल महंगा (Fuel Prices)
जंग के चलते दुनिया में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर से ऊपर पहुंच गई है और कई जगह 119 डॉलर तक चली गई है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 90% तेल बाहर से खरीदता है, इसलिए जैसे ही ग्लोबल दाम बढ़ते हैं, यहां भी असर आता है। इसी वजह से भारत में पावर पेट्रोल के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। अगर जंग लंबी चली, तो सामान्य पेट्रोल और डीजल भी महंगे हो सकते हैं।
▶️ LPG गैस की किल्लत और महंगाई (LPG Crisis)
सबसे बड़ा झटका किचन पर पड़ा है। जंग के कारण गैस सप्लाई में दिक्कत आ रही है और कई जगह लोगों को सिलेंडर का इंतजार करना पड़ रहा है। भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित हो रही है। ब्लैक मार्केट में गैस की कीमतों में भी इजाफा है। एक लीटर सिलेंडर लगभग 300 रुपये मिल रहा है। भारत की LPG सप्लाई का बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट से आता है।
और 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'के रास्ते को ईरान ने ब्लॉक किया है। जिसकी वजह से गैस महंगी हुई है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की वजह से दिल्ली एनसीआर में चाय-समोसे, पोहा से लेकर स्ट्रीट फूड महंगे हो गए हैं।
▶️ खाने-पीने की चीजें भी होंगी महंगी (Food Inflation)
तेल महंगा होने का सीधा असर ट्रांसपोर्ट पर पड़ता है। जब ट्रक का खर्च बढ़ता है, तो सब्जी, दूध, फल और राशन सब महंगे हो जाते हैं। हालांकि भारत में अभी सब्जी, दूध, फल और राशन के दाम नहीं बढ़े हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेल की कीमतों में 30% तक उछाल आने से महंगाई बढ़ना तय है। यानी आने वाले समय में रोजमर्रा का खर्च बढ़ सकता है।
▶️ ऑटो और गैजेट्स पर असर (Auto & Products)
कार, बाइक, प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी महंगे हो सकते हैं। क्योंकि इन सबमें पेट्रोकेमिकल (तेल से बनने वाला कच्चा माल) इस्तेमाल होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेल महंगा होने से प्लास्टिक और इंडस्ट्री का खर्च बढ़ रहा है, जिससे प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ सकती हैं।
▶️ फ्लाइट और ट्रैवल भी महंगा (Travel Cost)
जेट फ्यूल महंगा होने से हवाई टिकट भी महंगे हुए हैं। हालांकि इसका बहुत बड़ा प्रभाव नहीं दिख रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टिकट 100 डॉलर (करीब 8000 रुपये) तक बढ़ सकते हैं। यानी छुट्टियां प्लान कर रहे हैं, तो जेब और ढीली करनी पड़ सकती है।
▶️ रुपया और महंगाई का डबल असर (Economy Impact)
तेल महंगा होने से भारत का खर्च बढ़ता है और रुपये पर दबाव आता है। हाल ही में रुपये की वैल्यू भी कमजोर हुई है, जिससे आयात और महंगा हो जाता है। इसका मतलब है कि सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, कई चीजें धीरे-धीरे महंगी हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications