काम की खबर: मात्र 50 रुपए का निवेश कर बना सकते हैं 35 लाख रुपए का मोटा फंड! सेविंग के साथ गारंटी भी
काम की खबर: मात्र 50 रुपए का निवेश कर बना सकते हैं 35 लाख रुपए का मोटा फंड! सेविंग के साथ गारंटी भी
नई दिल्ली। हर कोई कुछ न कुछ निवेश कर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने की सोचता है, लेकिन आज की महंगाई में आप कमाई का बड़ा हिस्सा अपने रोजमर्रा की जिंदगी के खर्चों पर लुटा लेते हैं। ऐसे में बचत कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आज हम आपको सेविंग का ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिसमें आपको बड़े निवेश की जरूरत नहीं है। आप मात्र 50 रुपए का निवेश कर बड़ी फंड जोड़ सकते हैं। जी हां 50 रुपए के निवेश के साथ आप 35 लाख रुपए तक का फंड जमा कर सकते हैं। निवेश में गारंटी के लिए भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

भारतीय डाककर की निवेश योजना
भारतीय डाकघर की एक बेहतरीन निवेश योजनाओं में से एक शानदार स्कीम पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana) के बारे में हम आज आपको बता रहे हैं। ये स्कीम न केवल आपको बेहतर रिटर्न देता है बल्कि मार्केट रिस्क के खतरे से भी आपको सुरक्षित रखता है। पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना में आप 50 रुपए के छोटे निवेश में 35 लाख रुपए का मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। आइए जानें इस स्कीम के बारे में विस्तार से...

कितना करना होगा निवेश
भारतीय डाक के ग्राम सुरक्षा (Post Office Gram Suraksha Yojana) में आप सुरक्षित निवेश कर लाखों कमा सकते हैं। 1500 रुपए के निवेश कर आप 35 लाख रुपए तक का फंड जमा कर सकते हैं। 1500 रुपए मंथली मतलब रोजाना 50 रुपए बचत कर आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत अगर आप 19 साल की उम्र में 10 लाख का मिनिमम सम एश्योर्ड खरीदते हैं तो आपको 55 साल की उम्र में 35 लाख का रिटर्न मिलेगा।

कैसे कर सकते हैं निवेश
भारतीय डाक विभाग ने रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम्स प्रोग्राम के तहत ग्राम सुरक्षा योजना की शुरुआत की। कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 19 साल या इससे अधिक और 55 साल से कम है वो इस स्कीम में निवेश कर मोटा फंड इकट्ठा कर सकता है। आप इस स्कीम में मिनिमम सम एश्योर्ड 10000 रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। आप इसमें मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर प्रीमियम भर सकते हैं।

58 साल की उम्र में मिलेंगे 35 लाख
यानी अगर आप 19 साल की उम्र में ये स्कीम लेते हैं और महीने का 1515 रुपए निवेश करते हैं तो जब आप 58 साल के होंगे तो मोटी रकम मिलेगी। वहीं अगर आप 58 साल में ये रकम लेते हैं तो आपके लिए मंथली निवेश घटकर 1463 रुपए हो जाएगा, और अगर आप सम एश्योर्ड 60 साल में लेते हैं तो 1411 रुपए हर महीने निवेश करना होगा।

मिलती हैं अन्य सुविधाएं
आपको इस स्कीम के साथ न केवल मोटी रकम मिल जाती है, बल्कि आपको अन्य फायदे भी मिलते हैं। अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं तो आपको 4 साल के बाद से जमा रकम पर लोन की सुविधा मिलने लगती है। वहीं पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर जमा रकम नॉमिनी को मिलेगा। आप आसानी से इस स्कीम को अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवा सकते हैं। आपकी उम्र के हिसाब से सम एश्योर्ड और निवेश की रकम बदल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications