50 हजार रुपए है महीना सैलरी तो बन सकते हैं करोड़पति, मिलेगी चिंता से मुक्ति
नौकरी के साथ-साथ हर किसी को अपने भविष्य की चिंता सताती रहती है। ऐसे में हर कोई निवेश के ऐसे विकल्प की तलाश करता रहता है जिससे उसका भविष्य ना सिर्फ सुरक्षित हो बल्कि सुकून भी रहे।
ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसी ही खास निवेश का विकल्प लेकर आए हैं। अगर आपकी सैलरी हर महीने 50 हजार रुपए तक है तो आप निवेश के इस विकल्प के जरिए अगले 10-15 वर्षों में एक करोड़ रुपए तक की सेविंग कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ आप एक अच्छा कैपिटल बनाने में सफल होंगे बल्कि हर महीने एक निश्चित राशि भी हासिल कर सकेंगे।

मानते हैं कि अगर आपकी 50 हजार सैलरी है और आप हर महीने 10-15 हजार रुपए की सेविंग करते हैं और इसका निवेश करते हैं। अगर हर महीने आप 12 हजार रुपए का भी निवेश करते हैं तो अच्छी कैपिटल बना सकते हैं।
अगर आपकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है और बाजार में थोड़ा जोखिम ले सकते हैं तो यह आपके लिए निवेश का बेहतरीन अवसर है। अब किस सेक्टर में कितना निवेश करना है, इस बारे में हम आपको गाइड करने की कोशिश करेंगे।
10 फीसदी गोल्ड में निवेश
अगर आपकी उम्र 30 वर्ष है तो इसे 100 में से घटाने पर 70 आता है, लिहाजा आपको अपनी कुल निवेश की राशि का 70 फीसदी इक्विटी में डालना चाहिए। जबकि 20 फीसदी फंड आपको डेट और हाइब्रिड फंड में और 10 फीसदी गोल्ड में निवेश करना चाहिए।
गोल्ड-एफडी में 20 फीसदी निवेश
सोवरेन गोल्ड बॉन्ड में आपको बिना डरे निवेश करना चाहिए। निवेश का सबसे बेहतर विकल्प होता है। इसके साथ ही 20 फीसदी राशि एफडी, पीएफ,हाइब्रिड फंड में डाल सकते हैं।
70 फीसदी इक्विटी में निवेश
बात करें 70 फीसदी इक्विटी के निवेश की तो आपको इसे मुख्य रूप से दो जगह निवेश करना चाहिए। पहला कोर यानि लंबी अवधि की सतत ग्रोथ के लिए 70 फीसदी का 60-70 प्रतिशत इसमे निवेश करना चाहिए। जिसमे लार्ज कैप, मिड कैप, फ्लेक्सी कैप, इंटरनेशनल कैप होना चाहिए।
सैटेलाइट फंडमें 30-34 फीसदी निवेश
बाकी के 30-4 फीसदी फंड को सैटेलाइट यानि स्मॉल कैप, मोमेंट फंड, सेक्टोरल फंड में निवेश करना चाहिए। इसके लिए आपको निफ्टी 200 में निवेश करना चाहिए। यह इंडेक्स थोड़ा अधिक जोखिम लेकर बड़ा निवेश दे सकता है।
20 साल में जबरदस्त रिटर्न
इन सारे निवेश में अगर आपको 12 फीसदी का औसत रिटर्न मिलता है तो आप 20 वर्ष में आसानी से 1.19 करोड़ रुपए की कैपिटल बना सकते हैं। लेकिन अगर आपको औसतन 16 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो आप तकरीबन 2.09 करोड़ रुपए की कैपिटल अगले 20 साल में बना सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications