30-40% डिस्काउंट पर मिल रहे तीन दिग्गज कंपनियों के शेयर, कमाई का है सुनहरा मौका
Discount on 3 Big Shares: शेयर बाजार में अच्छी गुणवत्ता के शेयर कौन नहीं खरीदना चाहता है। हर कोई चाहता है कि वह लार्ज कैप की कंपनी में निवेश करे जिससे उन्हें ना सिर्फ अच्छा रिटर्न मिले बल्कि उनका निवेश किया हुआ पैसा किसी भी जोखिम में ना पड़े।
लार्ज कैप कंपनियों के शेयर काफी महंगे होने की वजह से लोग इसमे निवेश करने से बचते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए तीन ऐसी लार्ज कैप कंपनियों के शेयर लेकर आएं हैं जोकि 30-40 फीसदी सस्ते दाम पर मिल रहे हैं।

डी मार्ट (D- mart)
यह देश की दिग्गज रिटेल चेन की कंपनी है, जिसे अवेन्यू सुपरमार्ट (Avenue Supermarts) चलाता हैा। यह आपको कई तरह के उत्पाद सस्ती कीमतों पर उपलब्ध कराती है। कंपनी की सफलती की बड़ी वजह इसका बेहतरी ऑपरेशन, कस्टमर सर्विस और इसके स्टोर की लोकेशन है।
कुछ महीने पहले कंपनी का स्टॉक काफी महंगी कीमत पर ट्रेड कर रहा था। इसकी बड़ी वजह वैश्विक मंदी की आहट था। लेकिन अब कंपनी का स्टॉक अपनी सही कीमत पर मिल रहा है। पिछले साल एवेन्यू सुपरमार्केट का शेयर 4500 के पार चला गया था, लेकिन अब यह 3800 रुपए के आस-पास ट्रेड कर रहा है।

इंफोसिस ( Infosys)
यह देश की जानीमानी टेक कंपनी है, जोकि आईटी सर्विस और कंसल्टेंसी मुहैया कराती है। दुनियाभर में इस कंपनी के कस्टमर हैं। आईटी सेक्टर में पिछले कुछ समय से गिरावट देखने को मिल रही थी, जिसका असर इस कंपनी के शेयर पर भी देखने को मिला था। इंफोसिस के शेयर की बात करें तो पिछले साल यह शेयर 1600 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहा था, लेकिन अब यह 1300 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है।

लॉरास लैब (Laurus Labs)
यह देश की दिग्गज फार्मा सेक्टर की कंपनी है। यह कंपनी रिसर्च, इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त काम करती है। यह सस्ती और हाई क्वालिटी की दवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी है। इस कंपनी के स्टॉक में 60 फीसदी का करेक्शन देखने को मिल चुका है। पिछले साल कंपनी का शेयर 570 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहा था, लेकिन अब यह 365 रुपए के पास आ चुका है।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मुहैया कराने के लिहाज से है, यह किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं है। लिहाजा किसी भी तरह के निवेश से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें।












Click it and Unblock the Notifications