इनूक्सू ने लॉन्च किया प्रोग्रामेटिक विज्ञापन प्लेटफॉर्म

डिजिटल मीडिया टेक्नोलॉजी में अग्रणी स्थान पर चल रहे इनूक्सू ने इस सप्ताह एक नये डिजिटल विज्ञापन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसका नाम है एडजेब्रा। इसके अंतर्गत ऑडियेंस डाटा और इंवेंटरी मार्केट प्लेस देख सकते हैं।

एडजेब्रा (www.adgebra.in) विज्ञापनादाताओं की मदद करता है कि वो एक प्रोग्रामिंग के जरिये सटीक विज्ञापन दे सकें। वहीं इसकी प्रोग्रामिंग ही है जो प्रकाशकों को कंटेंट के हिसाब से विज्ञापन चुनने में मदद करती है। खास बात यह है कि यह एक फ्रॉड मुक्त माहौल देता है और यह पारदर्शी भी है।

यह विज्ञापनदाताओं को उनके सही ऑडियेंस तक पहुंचने में मदद करता है, ताकि जो पैसा वो विज्ञापन में खर्च कर रहे हैं, उसकी सही वसूली हो सके। यही नहीं यहां पर विज्ञापनदाताओं को कई सारे रचनात्मक विज्ञापनों की भी स्वतंत्रता मिलती है। वे इमेज, वीडियो, स्लाइडर, इमेज ओवरले, इन-मार्जिन आदि के विज्ञापनों को चुन सकते हैं।

एडजेब्रा विज्ञापनदाताओं की अपने विज्ञापनों के प्रबंधन में भी मदद करता है।

लॉन्च करते वक्त इनूक्सू के संस्थापक एवं सीईओ रोहित बगद ने कहा कि यह वो टूल है, जो प्रकाशकों को रचनात्मक विज्ञापन प्राप्त करन में मदद करता है, साथ ही विज्ञापन दरों का नियंत्रण भी मुहैया कराता है। यही नहीं रियल टाइम डाटा भी इसमें प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस वक्त विज्ञापन के क्षेत्र में प्रोग्रामिंग की जरूरत है।

रोहित बगद ने कहा कि आरटीबी कैम्पेन से विज्ञापन की डिलीवरी किसे हो रही है, यह पता नहीं चलता है। यही कारण है कि बाजार में कई सारे विज्ञापनदाता निराश हुए और कई डॉलर इस मार्केट में आने से रह गये। एडजेब्रा के साथ आपको इनबिल्ड फ्रॉड मॉनिटरिंग टूल भी मिलता है। साथ में आपको पता रहेगा कि आपका विज्ञापन किन लोगों तक सर्व हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+