Amazon से ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए भी Aadhaar Card हुआ जरूरी

ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी अब आधार जरूरी होने वाला है। अगर आपने अभी तक आधार नहीं बनवाया है तो आपको दिक्कत हो सकती है।

aadhaar card for shopping

बेंगलुरु। ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी अब आधार जरूरी होने वाला है। अगर आपने अभी तक आधार नहीं बनवाया है तो आपको दिक्कत हो सकती है। ऑनलाइन सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनियां भी अब आधार लिकिंग की अपील कर रही हैं। आइए जानते हैं कौन सी कंपनी ने की है पहल।

अमेजन ने की पहल

अमेजन ने की पहल

हाल ही में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वह अपना 12 अंकों का यूनीक आइडेंटिटी नंबर कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपने खाते में अपलोड करें। अमेजन का कहना है कि इससे ग्राहकों और कंपनी दोनों को फायदा होगा। कंपनी इस नंबर की सहायता से किसी ग्राहक के खो जाने वाले सामान को आसानी से ट्रैक कर सकेगी।

जूमकार ने भी मांगा आधार

जूमकार ने भी मांगा आधार

बेंगलुरु की किराए पर कार देने वाली कंपनी जूमकार ने भी अपनी किसी भी कार की बुकिंग पर आधार नंबर को जरूरी कर दिया है। अगर आप विजयवाड़ा या उत्तरी भारत में रहते हैं तो बिना आधार के कंपनी की कोई भी कार बुक नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने इससे पहले जून में भी आधार की जानकारियां शेयर करने को कहा था, लेकिन अब कंपनी आधार का अनिवार्यता को पूरे देश में लागू करना चाहती है।

क्या कहा है अमेजन ने?

क्या कहा है अमेजन ने?

अमेजन के एक प्रवक्ता ने कहा है कि ग्राहकों की पहचान करने के लिए आधार काफी कारगर साबित होगा। इसके लिए ही कंपनी ने ग्राहकों से सरकार द्वारा जारी किया गया सरकारी पहचान दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा है। क्योंकि आधार पूरे देश में मान्य है, इसलिए कंपनी ने इसे ही लागू करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+