इंटरनेशनल क्रेडिट/डेबिट कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, एक जुलाई से होने जा रहा ये बड़ा बदलाव

सरकार ने 7 लाख तक के इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड पर टीसीएस नही लगेगा। ये नियम जुलाई से शुरू हो जाएगा।

International credit card

अगर आप विदेश में अपने इंटरनेशनल कार्ड से पेमेंट करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही जरूरी है। हाल ही में सरकार ने विदेश में क्रेडिट कार्ड से लेनदेन के लिए फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट(फेमा) में बदलाव किया है।

भारत सरकार ने बाहर क्रेडिट कार्ड से खर्च को लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के दायरे में लाया है। एक जुलाई से विदेशों में किए गए क्रेडिट कार्ड लेनदेन में 20 फीसदी टीसीएस की हाई दर के अधीन की बात कही है।

आरबीआई के सहयोग से लागू किए गए इस नियम से इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन करने वाले व्यक्ति प्रभावित होंगे। बता दें कि पहले LRS के तहत खर्चों पर TCS की दर कम थी और ये केवल पैकेज टूर पर ही लागू होता था।

बजट 2023-24 में संसोधन के बाद बिना किसी सीमा के TCS दर को बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। इसमें मेडिकल और शिक्षा को शामिल नहीं किया गया है। मौजूदा समय में LRS की सीमा लगभग 2 करोड़ रुपये या 250000 डॉलर है। इस राशि से अधिक के किसी भी रेमिटेंस के लिए RBI से अप्रूवल की आवश्यकता होती है।

नए नियमानुसार, शिक्षा और मेडिकल मामलों को छोड़कर किसी भी विदेशी क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर अब 20 फीसदी टीसीएस लगेगा। वहीं, 7 लाख रुपये तक के अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड भुगतान पर टीसीएस नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें: 2000 rupee note: रोक लगने के बाद अब कैसे बदलें, जानें यहां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+