IndiGo: 30 अप्रैल तक दुबई के लिए कई फ्लाइट्स रद्द, जारी हुई नई एडवाइजरी
IndiGo Advisory: खराब मौसम और य़ुद्ध के हालात की वजह से UAE एयरलाइंस खास जगहों के लिए लिमिटेड फ्लाइट चला रही है। उसने इस बारे में एक नई गाइडलाइंस जारी की है। जिसमें यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा करने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करें।
ऑफिशियल एयरलाइन अपडेट पर भरोसा करें और सिर्फ कन्फर्म बुकिंग के साथ ही एयरपोर्ट जाएं। दुबई और एयर अरेबिया जैसी एयरलाइंस ने यात्रियों से एक्स्ट्रा समय देने, कॉन्टैक्ट डिटेल्स अपडेट रखने और रीबुकिंग या रिफंड के लिए ऑनलाइन टूल्स का इस्तेमाल करने की अपील की है।

IndiGo Advisory Updates: कौन-कौन सी फ्लाइॉ हुई रद्द?
- इंडिगो ने 23 मार्च को UAE-भारत की फ्लाइट्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
- जज़ीरा एयरवेज की फ्लाइट्स सऊदी अरब के रास्ते मिस्र की फ्लाइट्स।
- कुवैत एयरवेज ने दम्मम के रास्ते मिस्र की फ्लाइट्स फिर से शुरू कीं।
- फिलीपीन एयरलाइंस ने 30 अप्रैल तक दुबई, दोहा की फ्लाइट्स कैंसिल कीं।
- कैथे पैसिफिक ने 30 अप्रैल तक दुबई की फ्लाइट्स कैंसिल कीं।
- अबू धाबी में, एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज की सभी पांचों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, एयरलाइन ने पुष्टि की है कि वह शारजाह से उड़ानें संचालित करना जारी रखेगी।
IndiGo Flights: प्रभावित यात्रियों के लिए क्या है विकल्प?
- जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हो गई हैं उनके पास अब निम्नलिखित विकल्प बचे हैं।
- वे बिना अतिरिक्त शुल्क दिए बाद की तारीख के लिए अपने टिकट दोबारा बुक कर सकते हैं।
- या रद्द हुई उड़ानों के लिए पूर्ण धनवापसी का अनुरोध करें।
आपको बता दें कि इंडिगो (IndiGo) दुबई के लिए फिक्स एक संख्या में रोजाना उड़ानें नहीं चलाता, क्योंकि यह अलग-अलग भारतीय शहरों (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद आदि) से कई फ्लाइट्स ऑपरेट करता है। सिर्फ दिल्ली-दुबई रूट पर ही रोजाना 1-2 डायरेक्ट फ्लाइट और कुछ कनेक्टिंग फ्लाइट्स उपलब्ध रहती हैं।
घरेलू बाजार में करीब 60%+ शेयर
इसी तरह अन्य शहरों (मुंबई, चेन्नई, कोच्चि आदि) से भी अलग-अलग उड़ानें चलती हैं। गौरतलब है कि इंडिगो भारत में सबसे ज्यादा यात्रियों को ले जाने वाली एयरलाइन है. इसका घरेलू बाजार में करीब 60%+ शेयर है, रोजाना ये 2700+ उड़ानें ऑपरेट करती है।












Click it and Unblock the Notifications