इंडियन रेलवे का 'Swarail' ऐप लॉन्च, अब झट से बुक होगी ट्रेन टिकट! जानें यात्रियों को क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं
Indian Railway Swarail APP: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया सुपर ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है 'Swarail'। अब यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन में खाना ऑर्डर करने तक, PNR स्टेटस जानने से लेकर रेलवे संबंधी किसी भी जानकारी तक, सब कुछ एक ही ऐप में मिलेगा। यानी अब आपको ट्रेन टिकट के लिए रेलवे स्टेशन पर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। रेलवे के Swarail पर यात्रियों को और भी कई तरह की सुविधा मिलेगी। आइये जानते हैं Swarail ऐप किस प्रकार से यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने वाला है।

'स्वरेल' ऐप के फायदे
इस ऐप को भारतीय रेलवे के सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) ने विकसित किया है। 'स्वरेल' सुपर ऐप में अब यात्रियों को ऑनलाइन रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग भी इस ऐप के जरिए की जा सकती है। इससे यात्रियों को ट्रेन यात्रा की तैयारी और यात्रा के दौरान होने वाली अन्य परेशानियों में काफी राहत मिलेगी।
'स्वरेल' ऐप का एक और प्रमुख फीचर है कि इसमें ट्रेन के चलने के समय, शेड्यूल, और कोच पोजीशन जैसी जानकारी भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, यात्रियों को ट्रेन में सफर के दौरान फूड ऑर्डर करने की सुविधा भी मिलेगी, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान भोजन का ख्याल रखने में कोई दिक्कत नहीं होगी। ऐप पर मौजूद 'Rail Madad' फीचर के जरिए यात्री रेलवे से जुड़ी शिकायतों को दर्ज कर सकते हैं और उनकी स्थिति का पता भी लगा सकते हैं।
ऐप का इस्तेमाल कैसे करें?
- 'स्वरेल' ऐप का उपयोग करना बहुत ही आसान है।
- इसके लिए यात्रियों को एक बार साइन-अप करना होगा।
- साइन-अप के दौरान मोबाइल नंबर, यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- एक बार साइन-अप करने के बाद, इस ऐप का उपयोग भारतीय रेलवे के अन्य ऐप्स जैसे कि IRCTC RailConnect और UTS Mobile App पर भी किया जा सकता है।
RailConnect, UTS से कितना अलग है Swarail?
रेलवे के अनुसार, पुराने ऐप्स जैसे IRCTC, RailConnect और UTS पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे, लेकिन 'स्वरेल' ऐप के जरिए इन सभी सुविधाओं को एक जगह एकीकृत किया गया है। यानी सभी तरह की सुविधाओं को मर्ज करके एक जगह Swarail ऐप पर शिफ्ट कर दिया गया है, इससे यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऐप का इस्तेमाल एंड्रॉइड और iOS प्लेटफॉर्म पर बीटा वर्जन में किया जा सकता है और गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
'स्वरेल' ऐप में क्या-क्या मिलेगा?
- सिंगल साइन-ऑन: एक ही क्रेडेंशियल के साथ सभी सेवाओं का उपयोग संभव होगा। इसका मतलब यह है कि अब हर सेवा के लिए अलग-अलग लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- ऑल-इन-वन ऐप: पहले यात्रियों को टिकट बुकिंग, शेड्यूल चेकिंग और अन्य सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स की जरूरत होती थी, लेकिन अब ये सारी सुविधाएँ एक ही ऐप में उपलब्ध होंगी।
- इंटीग्रेटेड सर्विसेज: विभिन्न स्रोतों से जानकारी को एकीकृत तरीके से ऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को पूरी जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी।
- आसान साइन-अप और लॉगइन: यूजर्स के लिए साइन-अप और लॉगइन की प्रक्रिया को बेहद आसान और तेज़ बनाया गया है।
- यूजर्स म-PIN या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करके आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications