Indian Railway: 7 महीने बाद दिल्ली से काठगोदाम पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस भी पटरी पर दौड़ी
नई दिल्ली। Indian Railway. भारतीय रेलवे ने सात महीनों से बंद मसूरी एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। लॉकडाउन के कारण रेलवे ने इन ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था, लेकिन अनलॉक के साथ ही दीरे-धीरे ट्रेनों को फिर से शुरू किया जा रहा है। आज मंगलवार से देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस पटरी पर लौटी है। वहीं लंबे वक्त से बंद हुई शताब्दी एक्सप्रेस भी दिल्ली से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची।

उत्तराखंड के लिए रेलवे ने देहरादून-नई दिल्ली, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस शुरू की गई है। आपको बता दें कि रेलवे ने फेस्टिवल सीजन को देखते हुए देशभर में 392 पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। देश के अलग-अलग राज्यों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया है। इन ट्रेनों की मदद से रेलवे त्योहारी सीजन के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications