IRCTC: रेलवे ने रिजर्वेशन सिस्टम में किया बदलाव, अब 30 नहीं 120 दिन पहले बुक कर पाएंगे ट्रेन टिकट

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच रेलवे ने यात्रियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने रिजर्वेशन सिस्टम में बदलाव करते हुए एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि बढ़ा दी है। रेलवे ने बड़ी राहत देते हुए अब स्पेशल ट्रेनों के लिए 30 दिन के बजाए 120 दिन पहले टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। रेलवे की ओर से इस बारे में जानकारी साझा की गई है। जिसके मुताबिक अब 120 दिन पहले टिकटों की बुकिंग शुरू होगी।

Recommended Video

    IRCTC: Indian Railway ने एडवांस रिजर्वेशन बुकिंग को लेकर बदले नियम | वनइंडिया हिंदी

     रेलवे ने दी राहत

    रेलवे ने दी राहत


    रेलवे ने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए अब देशभर में चल रही 30 स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ 1 जून से चलने वाली 200 स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुकिंग के लिए अब एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि को बढ़ा दिया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब 30 दिन के बजाए यात्री 120 दिन पहले ही रेल टिकट की बुकिंग करवा सकेंगे।

    लॉकडाउन से पहले वाली व्यवस्था लागू

    लॉकडाउन से पहले वाली व्यवस्था लागू


    आपको बता दें कि देश में लॉकडाउन लगाए जाने से पहले रेलवे टिकटों की एडवांस बुकिंग 120 दिन पहले ही होती थी। यानी रेलवे ने एक बार फिर से टिकट बुकिंग सिस्टम को लॉकडाउन से पहले वाली स्ठिति में बहाल कर दिया है। इस नई सुविधा से यात्रियों को बेहद लाभ होगा और वो आसानी से टिकटों की बुकिंग करवा सकेंगे।

     1 जून से चलेंगी 200 ट्रेनें

    1 जून से चलेंगी 200 ट्रेनें

    आपको बता दें कि रेलवे देशभर में 1 मई से श्रमिक स्पेशल और 12 मई से राजधानी स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। देशभर में 15 जोड़ी राजधानी स्पेशल ट्रेनों में अडवांस टिकट बुकिंग की अधिकतम सीमा 7 दिन तय की गई थी। वहीं 1 जून से रेलवे देशभर में 200 ट्रेनें चलाने जा रही है। इन ट्रेनों के ऐलान के बाद रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि को 7 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी थी। अब रेलवे ने इसे 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+