Indian Railway: बढ़ेगी 100 ट्रेनों की रफ्तार, 200KM/ घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें

Indian Railway: बढ़ेगी 100 ट्रेनों की रफ्तार, 200KM/ घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे लगातार सेवाओं में सुधार करने में जुटा है। रेलवे जहां एक ओर ट्रेनों में सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं तो वहीं ट्रेनों की रफ्तार पर भी उसका पूरा फोकस है। लेट लतीफी को सुधारते हुए न केवल ट्रेनों की समय पर आवाजाही में सुधार हो रहा है, बल्कि ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है, जिसके लिए रेलवे की ओर से खास तैयारी की जा रही है।

बढ़ेगी 100 ट्रेनों की रफ्तार

बढ़ेगी 100 ट्रेनों की रफ्तार

भारतीय रेलवे 100 ट्रेनों की रफ्तार को 200 किमी प्रति घंटे तक पहुंचाने के लिए तैयारी कर रहा है। भारतीय रेलवे के अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (RDSO) ने ट्रेनों की स्पीड को 200 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाने के लिए 100 ट्रेनों को खरीदने की तैयारी की है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से यात्रा समय कम हो जाएगा।

 बढ़ेगी रफ्तार, घटेगा समय

बढ़ेगी रफ्तार, घटेगा समय


वर्तमान में शताब्दी, राजधानी ट्रेनों की रफ्तार 120-130 किमी प्रति घंटे की है। इन ट्रेनों से दिल्ली से लखनऊ जाने में 5 से 5.30 घंटे लगते हैं, लेकिन जब ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी तो यात्रा में लगने वाला सयम कम होगा। यानी जो दूरी आप पांच, साढ़े पांच घंटे में तय करते हैं उसे तय करने में मात्रा 3, साढ़े 3 घंटे का वक्त लगेगा।

आरडीएसओ खरीदेगा 100 ट्रेनें

आरडीएसओ खरीदेगा 100 ट्रेनें

आरडीएसओ महानिदेशक संजीव भुटानी ने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए 200 किमी प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन चलाने के लिए 100 ट्रेन खरीदने की तैयारी हो रही है। वहीं इन ट्रेनों के लिए पटरियों पर भी काम किया जा रहा है। ट्रेनों की रफ्तार के अलावा ट्रेनों के टक्कर से रोकने के लिए इसी साल कवच का सफल ट्रायल किया गया था, जिसके बाद उसे इसी साल शुरु करने की की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+