2027 तक 6 खरब डॉलर हो जाएगी भारत की अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट
मुंबई। भारत की अर्थव्यवस्था अगले 10 सालों में 6 खरब डॉलर की हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो उस वक्त भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। दुनिया की नामी वित्तीय संस्था मॉर्गन स्टैनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगले 10 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था में दोगुने से ज्यादा का उछाल देखने को मिलेगा।

मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था के पीछे डिजिटलीकरण का महत्वपूर्ण योगदान होगा। डिजिटलीकरण से अगले 10 सालों में जीडीपी की वृद्धि दर में 0.50-0.75 प्रतिशत की तेजी आएगी। इस तेजी से भारत की अर्थव्यवस्था 6 खरब डॉलर की हो जाएगी साथ ही भारत उच्च मध्यम आय श्रेणी वाले देशों में शामिल हो जाएगा।
मॉर्गन स्टैनली के भारत प्रमुख रिद्धम देसाई ने कहा कि 2018 में जीएसटी और अन्य कारणों से भारत में की आर्थिक गतिविधियों में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। देसाई ने कहा कि अर्थव्यवस्था बढ़ने के साथ ही भारत के उपभोक्ता क्षेत्र में भी वृद्धि देखने को मिलेगी और यह 1.5 खरब डॉलर तक पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications