विदेशी पूंजी भंडार में भारत आठवें नंबर पर

नई दिल्ली। विदेशी पूंजी भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष 10 देशों में आठवें स्थान पर है। यह जानकारी विश्व बैंक के एक अद्यतन आंकड़े से मिली।

forex reserve India

विश्व बैंक के 'डाटा' खंड में 'इंडिकेटर' पृष्ठ पर 'अर्थव्यवस्था और विकास' मुख्य शीर्षक के तहत 'कुल भंडार (स्वर्ण भंडार और डॉलर सहित)' उप शीर्षक लिंक से जुड़े पृष्ठ पर उपलब्ध ताजातरीन 2013 के आंकड़े के मुताबिक चीन के पास दुनिया में सबसे बड़ा 3,880 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी पूंजी भंडार है।

विश्व बैंक के मुताबिक इस भंडार में संबंधित देशों का स्वर्ण भंडार भी शामिल है। इसके अलावा इसमें विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर), अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में संबंधित देश का सुरक्षित भंडार और विदेशी मुद्रा भंडार को शामिल किया गया है।

स्वर्ण भंडार की गणना 31 दिसंबर 2013 को लंदन में सोने की कीमत के आधार पर की गई है और पूरा आंकड़ा डॉलर में है।

यह सूची हालांकि सर्वाधिक से न्यूनतम भंडार के आधार पर सजाई गई नहीं है, बल्कि देशों के नाम के वर्णक्रम पर आधारित है।

विभिन्न देशों के आंकड़ों की तुलना करने पर चीन का भंडार सबसे अधिक देखा गया।

सूची के मुताबिक आलोच्य अवधि में भारत के पास 298 अरब डॉलर का विदेशी पूंजी भंडार है और यह आठवें स्थान पर है। चीन के अलावा भारत से अधिक भंडार रखने वालों में हैं जापान, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड, रूस, ब्राजील और कोरिया गणराज्य।

भारत से कम भंडार वाले शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं सिंगापुर और जर्मनी।

दुनिया के 10 सबसे बड़े विदेशी पूंजी भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) वाले देशों की सूची इस प्रकार है :

1. चीन - 3,880, 368,275,099 डॉलर

2. जापान - 1,266, 851,419,539 डॉलर

3. सऊदी अरब - 737, 796,506,890 डॉलर

4. स्विट्जरलैंड - 5,36,23,52,92,234 डॉलर

5. रूस - 509,69,20,81,493 डॉलर

6. ब्राजील - 358,81,64,26,347 डॉलर

7. कोरिया गणराज्य - 345,69,41,01,316 डॉलर

8. भारत - 298,09,24,83,487 डॉलर

9. सिंगापुर - 277,79,77,12,875 डॉलर

10. जर्मनी - 198,53,51,81,129 डॉलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+