इस स्वतंत्रता दिवस मनाइए मेड इन इंडिया का जश्न, ये 5 देसी स्टॉक से हो सकती है बंपर कमाई

Independence Day Special Top 5 Stocks: भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में आर्थिक स्तर पर क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिले हैं। तकरीबन आठ दशक में हमारे पूर्वजों ने बेहतर नीतियों और राजनीतिक सूझबूझ के चलते एक मजबूत नींव रखने में सफलता हासिल की है।

समय के साथ, भारत दुनिया के अग्रणी देशों में से एक के रूप में उभरा है। इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हमारी अनूठी सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान के कारण है, जो हमें वैश्विक स्तर पर अलग बनाती है। कई भारतीय कंपनियां भारत की इस विशिष्ट पहचान को दर्शाती हैं।

Independence Day Special Stock

इन कंपनियों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज हम इस मौके पर आपके लिए लेकर आए हैं मेड इन इंडिया की वो कंपनियां जिसने शेयर बाजार में अपनी धमक दिखाई है और निवेशकों को अच्छी कमाई करके दिया है।

इंडिगो
इंडिगो एयरलाइंस भारत की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी तकरीबन 47.5% है। राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल द्वारा इसकी स्थापना के बाद से कंपनी के शेयर ने 765 रुपये से शुरुआत की थी और आज इसके दाम 4220 तक पहुंच गए हैं।

IRCTC
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने 1999 में अपना परिचालन शुरू किया था। यह ऑनलाइन टिकट बुकिंग, खानपान सेवाएं, पर्यटन पैकेज और यहां तक ​​कि रेलवे स्टेशनों पर पानी की बोतलें भी बेचता है। महज पांच वर्ष पहले शेयर बाजार में लिस्ट हुई इस कंपनी ने 155 रुपए से 910 रुपए तक का सफर तय कर लिया है।

KEI इंडस्ट्रीज
भारत की स्वदेशी कंपनियों की लिस्ट में इस कंपनी ने जबरदस्त मुनाफा दिखाया है। यह कंपनी सस्ती दरों पर लोगों को इलेक्ट्रिक उत्पाद मुहैया कराती है। जिसमे केबल, स्विच से लेकर कई उत्पाद शामिल हैं। इस कंपनी ने पिछले दस वर्षों में रिकॉर्ड बढ़त दिखाई है। 214 में यह शेयर महज 11 रुपए का था, लेकिन आज इस कंपनी के शेयर 4292 रुपए तक पहुंच गए हैं।

CDSL
सेंट्रल डिपोजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) भारत की एकमात्र लिस्टेड डिपोजिटरी कंपनी है, जिसे फरवरी 1999 में संचालन के लिए SEBI की मंजूरी मिली थी। BSE के पास 24% हिस्सेदारी होने के कारण, CDSL को मजबूत पैरेंटेज प्राप्त है। डीमैट सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 71% से भी अधिक है। कंपनी के शेयर 2019 में सिर्फ 200 रुपए का था, जोकि आज 2554 को पार कर गया है।

जय कॉर्प
जय कॉर्प ने 1985 में स्टील और प्लास्टिक के कारोबार से शुरुआत की थी, लेकिन अब इसका ध्यान विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) और रियल एस्टेट उपक्रमों पर है। कंपनी के पास नवी मुंबई में 4000 करोड़ रुपये की SEZ भूमि है, जिसके साथ पुणे और पनवेल में तीन टाउनशिप परियोजनाओं की योजना है। महज पांच वर्षों में कंपनी के स्टॉक पांच गुना बढ़ गए हैं। फिलहाल कंपनी के शेयर 345 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+