क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली चुनाव के अगले ही दिन बड़ा झटका, रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, ये है नई कीमत

Google Oneindia News

नई दिल्ली। इंडेन गैस ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी इजाफा किया है। कंपनी ने मेट्रो शहरों में गैर-सब्सिडी वाले इंडेन गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा किया है। चार मेट्रो शहरों में गैस सिलेंडर के दाम में 144 रु से लेकर 150 रु तक का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 14 किग्रा के गैर-सब्सिडी वाले इंडेन गैस सिलेंडर की कीमत अब 858.50 रु हो गई है। इसमें 144.50 रु का इजाफा हुआ है।

दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम में 144.50 रु का इजाफा

दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम में 144.50 रु का इजाफा

बढ़ी कीमतों के बाद मुंबई में बिना सब्सिडी वाले गैस सिंलेडर के दाम 829.50 रु हो गए हैं। मुंबई में गैस सिलेंडर के दाम में 145 का इजाफा हुआ है। जबकि कोलकाता में गैर-सब्सिडी वाले इंडेन गैस सिलेंडर के दाम 896.00 रु हो गए हैं। कोलकाता में गैस सिलेंडर के दाम में 149 का इजाफा हुआ है। इसके अलावा चेन्नई में गैस सिलेंडर के दाम 147 रुपए का इजाफा हुआ है और गैस सिलेंडर की कीमत 881.00 हो गई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: मनोज तिवारी और गौतम गंभीर के गढ़ में भाजपा को मिली कितनी सीटें? ये रहा स्कोर कार्डये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: मनोज तिवारी और गौतम गंभीर के गढ़ में भाजपा को मिली कितनी सीटें? ये रहा स्कोर कार्ड

मेट्रो शहरों में इंडेन गैस ने बढ़ाए सिलेंडर के दाम

बता दें कि गैर-सब्सिडी वाले इंडेन गैस सिलेन्डर की कीमत में 1 जनवरी, 2020 के बाद से कोई इजाफा नहीं हुआ था। फरवरी की शुरुआत में इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। पिछले महीने यानी जनवरी में भी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी।गैस कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिंलेडर के दाम में 19 रुपये की बढ़ोतरी की थी। बढ़े हुए ये दाम नए साल के पहले ही दिन (1 जनवरी, 2020) से लागू हुए थे। दिल्ली में सिलेंडर के दाम 19 रुपये और मुंबई में 19.5 रुपये बढ़ाए गए थे।

हर महीने बदलती हैं कीमतें

हर महीने बदलती हैं कीमतें

वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है। हालांकि, सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है। औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं।

Comments
English summary
Indane gas 14 kg non-subsidised cylinder price increased by 149 rs in Delhi, kolkata mumbai and chennai
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X