आयकर विभाग ने एक सप्ताह में जारी किए 4,250 करोड़ रुपये का आईटी रिफंड
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को बताया कि एक सप्ताह के भीतर आयकर विभाग ने 10.2 लाख से अधिक रिफंड जारी किए हैं। इसके तहत केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 4,250 करोड़ रुपये करदाताओं के खातों में भेजे हैं। बता दें कि, वित्त मंत्रालय ने पिछले हफ्ते कहा था कि कोरोना के प्रकोप से प्रभावित व्यक्तियों और व्यवसायों को राहत प्रदान करने के लिए, 5 लाख रुपये तक के लंबित आयकर रिफंडों को जारी करेगा। जिससे लगभग 14 लाख करदाताओं को लाभ होगा।
Recommended Video

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीबीडीटी ने 14 अप्रैल, 2020 तक लगभग 4,250 करोड़ रुपये के कुल 10.2 लाख रिफंड जारी किए हैं। इस सप्ताह लगभग 1.75 लाख रिफंड जारी होने की प्रक्रिया में हैं। ये रिफंड 5-7 कारोबारी दिनों में सीधे करदाता के बैंक खाते में जमा हो जाएंगे। सीबीडीटी ने पिछले वित्त वर्ष में 1.50 लाख करोड़ रुपये के 2.50 करोड़ रिफंड जारी किए थे।
सीबीडीटी ने कहा कि करीब 1.74 लाख मामलों में करदाताओं को भेजे गये ई-मेल पर उनके जवाब का इंतजार है। उनसे उनके रिफंड का पुरानी बकाया कर मांग के साथ समाधान किये जाने के बारे में पूछा गया है। इसके लिये रिमांडर भी भेजा गया है जिसमें सात दिन के भीतर उनसे जवाब देने को कहा गया है ताकि रिफंड प्रक्रिया को जल्द से जल्द प्रोसेस किया जा सके।
करदाता अपने ई-फाइलिंग अकाउंट में लॉग इन कर आई-टी विभाग को जवाब दे सकते हैं। आयकर रिफंड का स्टेटस इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल और एनएसडीएल की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। करदाताओं को वहां अपना पैन नंबर और असेसमेंट इयर दर्ज करना होगा।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications