Budget 2019: आयकर में 5 लाख की छूट के बाद आपको कितना देना होगा टैक्स, ऐसे करें कैलकुलेट
टैक्स में छूट के बाद आपको कितना देना होगा टैक्स, ऐसे करें कैलकुलेट
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने अपने अंतिम बजट में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देते हुए टैक्स की सीमा बढ़ाकर 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी। मोदी सरकार की इस घोषणा के बाद अब 5 लाख रुपए तक के आय वाले नौकरीपेशा लोगों को इनकम टैक्स में छूट दी गई है। वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए सरकार ने 5 लाख रूपए तक की आय को टैक्स फ्री करते हुए बड़ी सौगात दी है, जिसका लाभ करीब 3 करोड़ लोगों को होगा। इतना ही नहीं सरकार ने स्टैंडर्ड डिडक्शन को 40000 रुपए से बढ़ाकर 50000 रुपए कर दिया है। सरकार की इस घोषणा का आपकी आय पर बड़ा फर्क पड़ने वाला है। यानी अगर आपकी सालाना आय 6.5 लाख है और आप पीएफ या किसी निवेश करते हैं, जो 80C और 10(10)D के अंतर्गत आते हैं तो आपको 6.5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना है।
बजट 2019 के बाद आपके आयकर में कितना फर्क पड़ेगा। हम आपको टेबल के जरिए बता रहे हैं कि बजट में टैक्स छूट की घोषणा के बाद आपके आयकर पर कितना फर्क पड़ेगा और आप इसे कैसे कैलकुलेट कर सकते हैं। आप किस स्लैब में आते हैं और कितना टैक्स देना है, ये जानने के लिए आप इनकम टैक्स कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां एक चीज आपको बता दें कि टैक्स के स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टैक्स के स्लैब पूर्ववत है। सिर्फ 5 लाख रुपए तक की आय को टैक्स से मुक्त किया गया है। गौरतलब है कि 5 लाख से 10 रुपए की आय पर 20 प्रतिशत और 10 लाख रुपए से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत की दर से टैक्स देना पड़ता है। बजट 2019 के तहत 5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। टेबल के जरिए जानिए आपको कितना देना पड़ेगा टैक्स...
Particulars | FY 2018-19 (in rupees) | FY 2019-20 (in rupees) |
---|---|---|
Basic Salary + DA | 377,200 | 377,200 |
Other Taxable Allowances | 172,800 | 172,800 |
Gross Salary | 550,000 | 550,000 |
Standard Deduction (deducted) | 40,000 | 50,000 |
Total Income under the head 'salary' | 510,000 | 500,000 |
Income Tax | 14,500 | 12,500 |
Rebate under section 87A (deducted) | 0 | 12,500 |
Total tax payable after Rebate | 14,500 | 0 |
Surcharge @10% / 15% | 0 | 0 |
Total tax payable after surcharge | 14,500 | 0 |
Education Cess @ 4% | 580 | 0 |
Total tax, surcharge and education cess | 15,080 | 0 |
Total tax saved after budget: Rs 15,080
2. Individual residents with income over Rs 5 lakh but less than Rs 10 lakh per annum
Particulars | FY 2018-19 (in rupees) | FY 2019-20 (in rupees) |
---|---|---|
Basic Salary + DA | 7,77,200 | 7,77,200 |
Other Taxable Allowances | 2,22,800 | 2,22,800 |
Gross Salary | 10,00,000 | 10,00,000 |
Standard Deduction (deducted) | 40,000 | 50,000 |
Total Income under the head 'salary' | 9,60,000 | 9,50,000 |
Income Tax | 1,04,500 | 1,02,500 |
Rebate under section 87A (deducted) | 0 | 0 |
Total tax payable after Rebate | 1,04,500 | 1,02,500 |
Surcharge @10% / 15% | 0 | 0 |
Total tax payable after surcharge | 1,04,500 | 1,02,500 |
Education Cess @ 4% | 4,180 | 4,100 |
Total tax, surcharge and education cess | 1,08,680 | 1,06,600 |
Total tax saved after budget: Rs 2,080
3. Individual residents with income over Rs 10 lakh but less than Rs 50 lakh per annum
Particulars | FY 2018-19 (in rupees) | FY 2019-20 (in rupees) |
---|---|---|
Basic Salary + DA | 17,77,200 | 17,77,200 |
Other Taxable Allowances | 12,22,800 | 12,22,800 |
Gross Salary | 30,00,000 | 30,00,000 |
Standard Deduction (deducted) | 40,000 | 50,000 |
Total Income under the head 'salary' | 29,60,000 | 29,50,000 |
Income Tax | 7,00,500 | 6,97,500 |
Rebate under section 87A (deducted) | 0 | 0 |
Total tax payable after Rebate | 7,00,500 | 6,97,500 |
Surcharge @10% / 15% | 0 | 0 |
Total tax payable after surcharge | 7,00,500 | 6,97,500 |
Education Cess @ 4% | 28020 | 27900 |
Total tax, surcharge and education cess | 7,28,520 | 7,25,400 |