IMF ने घटाया भारत के GDP का अनुमान, कहा-विकास दर बढ़ाने के लिए करना होगा ये काम
IMF ने घटाया भारत के GDP का अनुमान, कहा-विकास दर बढ़ाने के लिए करना होगा ये काम
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक कोष ने वैश्कवक हालात को देखते हुए भारत के विकास दर में कटौती कर इसे 8.2 रहने का अनुमान लगाया है। आईएमएफ ने वित्तवर्ष 2023 के लिए भारत की विकास दर में 80 बेसिस प्वॉइंट की कमी करते हुए 8.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी य़ुद्ध के कारण दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था में हलचल उठी है, जिसका असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है।

आईएमएफ के मुताबिक कोरोना महामारी और बैंकिंग सेक्टर जारी मंदी ने पांच सालो के विकास दर में गिरावट को संसोधित करते हुए इसे 7 से गिराकर 6.2 कर दिया हैौ। IMF के चीफ नाडा चौइरी ने कहा कि भारत के विकास में तेजी संभव है यदि वित्तीय क्षेत्र में सुधार फिर से मजबूत हो रहे हैं, और श्रम बाजार में सुधार हो। इसके कारण श्रम शक्ति में भागीदारी और रोजगार का समर्थन होगा, जिसके बल पर भारत अपने विकास दर को सुधार कर सकता है।
उन्होंने कहा कि भारत को जॉब सेक्टर को मजबूती देने पर फोकस करना है। ऐसा कर वो अपनी इकोनॉमी को मजबूत कर सकता है। इन सब का नतीजा है कि भारत मौजूदा वक्त में भारी महंगाई की दौर से गुजर रहा है। साग-सब्जी, दूध, फल जैसी जरूरी चीजोों की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हो गई हैय़ पिछले एक हफ्ते का ही डेटा देखें तो महंगाई दर 6.07 से बढ़कर 6.95 पर पहुंच गया है। वहीं यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का असर भी भारत की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि आईएमएफ ने ग्लोबल जीडीपी रेट 3.6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है, जबकि 2021 में ये 6.1 फीसदी था।












Click it and Unblock the Notifications