Jio के बाद अब Idea लाया बंपर कैशबैक ऑफर, हर स्मार्टफोन पर मिलेगा 2000 की छूट

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के सभी 4G स्मार्टफोन पर कैशबैक ऑफर के बाद अब टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने भी सभी 4G स्मार्टफोन की खरीद पर मेगा कैशबैक ऑफर लॉन्च किया है। ये ऑफर आइडिया के प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों यूजर्स के लिए है। इस ऑफर के मुताबिक आइडिया यूजर्स को अब किसी भी 4G स्मार्टफोन की खरीद पर 2 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा।

कैशबैक के लिए ये हैं शर्ते

कैशबैक के लिए ये हैं शर्ते

आइडिया के इस कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को हर महीने 199 रुपये या उससे ज्यादा का रिचॉर्ज कराना होगा। बता दें कि आइडिया के 199 रुपये के रिचार्ज पैक पर यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर रोज 1.4GB डाटा यूज करने को मिलता है। साथ ही इस प्लान में सभी तरह की अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे।

अगर 199 रुपये का नहीं कराना है तो करें ये काम

अगर 199 रुपये का नहीं कराना है तो करें ये काम

आइडिया के ऑफर के मुताबिक अगर यूजर्स हर महीने 199 रुपये का रिचार्ज नहीं कराते हैं तो उन्हें इस तरह रिचार्ज कराना होगा कि वे 18 महीने के अंदर 3000 रुपये का रिचार्ज करा लें। ऐसा करने पर आइडिया यूजर्स को 750 रुपये का कैशबेक देगा। और इसी तरह अगले 18 महीनों में 3 हजार के रिचॉर्ज के बाद 1250 रुपये का कैशबैक देगा। इस तरह यूजर्स को कुल 36 महीनों में 2000 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा।

30 अप्रैल तक वैलिड है ऑफर

30 अप्रैल तक वैलिड है ऑफर

आइडिया के इस ऑफर की अंतिम तारीख 30 अप्रैल, 2018 है। ऐसे में अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको 30 अप्रैल से ही स्मार्टफोन खरीदना होगा। आइडिया ने बताया कि उसने अपने यूजर्स को 4G तकनीक का लाभ उठाने के लिए ये ऑफर लॉन्च किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+