फरार कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
किंगफिशर की तरफ से 1 अक्टूबर 2009 को आईडीबीआई बैंक में 750 करोड़ रुपए के कॉरपोरेट लोन का आवेदन किया गया था।
मुंबई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओरे से विजय माल्या से जुड़े लोन डिफॉल्ट मामले में चार्जशीट फाइल करने के बाद मुंबई स्थित अदालत ने फरार शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

बता दें कि 28 जनवरी को सीबीआई ने चार्जशीट में कहा गया था कि किंगफिशर एयरलाइंस ने लोन लेने के लिए बैंक को गलत जानकारी दी थी। सीबीआई के सूत्रों की मानें तो विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स को लोन देने में भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई।
किंगफिशर की खराब हालत और कमजोर क्रेडिट रेटिंग के बावजूद विजय माल्या को कर्ज दिया गया। आपको बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने आईडीबीआई बैंक और किंगफिशर एयरलाइंस के आठ पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों में आईडीबीआई बैंक के पूर्व सीएमडी योगेश अग्रवाल भी शामिल हैं।
सीबीआई सूत्रों के अनुसार, किंगफिशर की तरफ से 1 अक्टूबर 2009 को आईडीबीआई बैंक में 750 करोड़ रुपए के कॉरपोरेट लोन का आवेदन किया गया था। अभी यह 750 करोड़ रुपए के लोन का आवेदन लंबित ही था कि इसी दौरान विजय माल्या ने 150 करोड़ रुपए के कम अवधि के लोन को लेकर 6 अक्टूबर को आईडीबीआई बैंक के तत्कालीन प्रमुख योगेश अग्रवाल से मुलाकात की।
इस मुलाकात के बाद अगले ही दिन विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर ने आधिकारिक रूप से लोन के लिए आवेदन कर दिया। इतना ही नहीं, विजय माल्या का यह लोन तत्काल ही मंजूर भी हो गया। इसके बाद 4 नवंबर को फिर से एक कम अवधिक के लोन का आवेदन किया गया, जिसे उसी दिन मंजूरी मिल गई।
वहीं दूसरी ओर माल्या द्वारा आवेदन किए गए 750 करोड़ रुपए के लोन पर क्रेडिट कमेटी बैठक भी करने वाली थी, जिसके लिए किंगफिशर के शेयर गिरवी रखने की शर्त भी थी। लेकिन 10 नवंबर को माल्या ने किंगफिशर के सीएफओ रघुनाथन को एक मेल करके कहा कि शेयर गिरवी रखने की जरूरत नहीं है और उन्हें इस मामले में खुद ही आईडीबीआई बैंक के सीएमडी से बात कर ली है।
इसके बाद 24 नवंबर को बैठक हुई, जिसमें योगेश अग्रवाल ने लोन को मंजूरी दे दी। विभिन्न बैंकों के 9000 करोड़ रुपये के लोन डिफॉल्ट मामले में कई जांच शुरू होने के बाद विजय माल्या पिछले साल अप्रैल में देश से बाहर हैं। ये भी पढ़ें: विजय माल्या केस में IDBI बैंक ने की नियमों की अनदेखी, गलत तरीके से दे दिया इतना बड़ा लोन
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications