ये बैंक अब नहीं रहा सरकारी, लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा असर, जानना बेहद जरूरी
नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता IDBI बैंक में है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। आईडीबीआई बैंक के खाताधारकों को इस खबर से झटका लग सकता है। दरअसल अब उनका बैंक सरकारी नहीं रहा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पब्लिक सेक्टर के IDBI बैंक को प्राइवेट सेक्टर के बैंक की कैटेगरी में रख दिया है। मतलब ये कि अब तक सरकारी बैंक की श्रेणी में आने वाला बैंक IDBI निजी सेक्टर की श्रेणी में शामिल हो गया है। ऐसे में बैंक के लाखों खाताधारकों पर क्या असर होगा ये जानना भी जरूरी है।

अब सरकारी बैंक नहीं रहा IDBI
RBI ने IDBI बैंक की श्रेणी में बदलाव किया है। अब ये बैंक सरकारी बैंकों की श्रेणी से हटकर निजी सेक्टर के बैंकों की श्रेणी में शामिल हो गया है। IDBI अब प्राइवेट बैंक की तरह काम करेगा। दरअसल, भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC ने आईडीबीआई बैंक में 51 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है। एलआईसी से कर्ज में डूबे बैंक में निवेश कर उसकी 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। एलआईसी की यह हिस्सेदारी आईडीबीआई बैंक को कर्ज से उबारने के लिए है। इस निवेश के बाद अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आईडीबीआई को प्राइवेट बैंक की कैटेगरी में डाल दिया है।

क्या होगा खाताधारकों पर असर
बैंक की वेबसाइट के मुताबिक देशभर में उनके 1892 ब्रांच हैं, वहीं 1407 सेंटर, 3705 एटीएम है और लाखों खाताधारक है। जानकारों के मुताबिक बैंक के सार्वजनिक श्रेणी से प्राइवेट सेक्टर में जाने से ग्राहकों पर कुछ खास असर नहीं पड़ने वाला है। बल्कि प्राइवेट होने के बाद आईडीबीआई बैंक के बोर्ड को कुछ अतिरिक्त अधिकार जरूर मिल जाएंगे। निजी सेक्टर में जाने के बाद बैंक का बोर्ड स्वतंत्र और प्रोफेशनल बन सकता है और नियमों के अधीन ग्राहकों को फायदा पहुंचाने वाले फैसले ले सकता है।

ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया ये फैसला
हाल ही में आईडीबीआई बैंक ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखकर एक फैसला लिया है। इस फैसले के तहत ग्राहकों को एक ही जगह पर बैंकिंग और बीमा सेवाएं मिल सकेंगी। आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक ने 4,185 करोड़ रुपए का घाचा हुआ। बैंक की कुल आमदनी में 6,190.94 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications