Hyundai Motor India IPO: क्या आपको मिला हुंडई के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन, जानिए कैसे करें चेक
Hyundai Motor India के IPO इश्यू का सब्सक्रिप्शन 17 अक्टूबर को बंद हो गया है। यह देश के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ है। ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने 27870.16 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू जारी किया है। हालांकि इस आईपीओ को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया कुछ खास नहीं रही है।
Hyundai Motor India का आईपीओ 15 अक्तूबर को इश्यू हुआ था, इसके इश्यू का 17 अक्तूबर आखिरी दिन था। कंपनी की ओर से 14.22 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल हैं। इश्यू के बंद होने के बाद 22 अक्तूबर को बीएसई, एनसई पर इसकी लिस्टिंग होगी। निवेशकों ने इस आईपीओ में 1865-1960 रुपए के प्राइस बैंड पर बोली लगाई है।

कैसा रहा निवेशकों का रुख
Hyundai Motor India के आईपीओ में अलग-अलग श्रेणी के निवेशकों ने अभी तक बोली लगाई है। तीसरे दिन इंस्टिट्यूशनल बायर्स ने जमकर पैसे लगाए। गुरुवार की शाम 7 बजे तक यह 6.97 गुना सब्सक्राइब हो गया था।
वहीं नॉन इंस्टिट्यूशनल निवेशकों की बात करें तो उनका हिस्सा सिर्फ 0.60 फीसदी ही रहा है। जबकि रिटेल निवेऱशकों का हिस्सा 0.50 फीसदी ही रहा है। कंपनी के कर्मचारियों ने इसमे 1.74 गुना सब्सक्रिप्शन किया है।
हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ में भाग लेने वाले निवेशकों के लिए शेयरों का आवंटन आज पूरा गया है। ये शेयर आगामी मंगलवार, 22 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई दोनों पर सूचीबद्ध होंगे।
ऐसे में अपने आवंटन की स्थिति की जांच करने के लिए निवेशक केफिन टेक्नोलॉजीज की आधिकारिक वेबसाइट या बीएसई वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को केवल अपना पैन, आवेदन संख्या या डीपी क्लाइंट आईडी दर्ज करनी होगी।
हुंडई मोटर इंडिया का सार्वजनिक बाजार में प्रवेश उल्लेखनीय है क्योंकि पिछले दो दशको में पहली बार भारत में किसी ऑटोमेकर कंपनी का आईपीओ आया है। इससे पहले 2003 में जापानी कार निर्माता मारुति सुजुकी अपना आईपीओ लाई थी।












Click it and Unblock the Notifications