Aadhaar Biometric Update: आधार बायोमेट्रिक अब तक नहीं किया अपडेट? ये रहा नया UIDAI प्रोसेस
How to Update Aadhaar Card Biometric Online: अगर आप अपने आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट, आंख की पुतली और फोटो) को ऑनलाइन अपडेट करना चाहते हैं, तो यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। बायोमेट्रिक जानकारी हमेशा आधार नामांकन केंद्र (Aadhaar Enrolment Centre) पर जाकर ही अपडेट करवानी पड़ती है।
बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार केंद्र को खोजना होगा। आप आधार की आधिकारिक वेबसाइट (UIDAI) पर जाएं। यहां 'गेट आधार' सेक्शन में जाकर 'लोकेट एनरोलमेंट सेंटर' (Locate an Enrolment Centre) पर क्लिक करें। आप पिन कोड या राज्य का नाम डालकर अपने पास के केंद्र की जानकारी खोज सकते हैं।

स्टेप-1 mAadhaar ऐप से: अपने मोबाइल में mAadhaar ऐप खोलें। इसमें 'एनरोलमेंट सेंटर' (Enrollment Centre) विकल्प चुनें और अपने नज़दीकी केंद्र को खोजने के लिए 'सर्च' करें।
स्टेप 2: केंद्र पर जाएं और अपडेट कराएं
लंबी लाइनों से बचने के लिए, आप UIDAI की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं (यदि यह सुविधा उस केंद्र पर उपलब्ध हो)। केंद्र पर अधिकारी से बायोमेट्रिक अपडेट फॉर्म लें। फॉर्म में मांगी गई ज़रूरी जानकारी भरकर अधिकारी को जमा करें।
अधिकारी मशीन में आपके फिंगरप्रिंट (उंगलियों के निशान), आइरिस स्कैन (आंख की पुतली का स्कैन) लेगा और आपकी नई फोटो खींचेगा। डेटा अपडेट होने के बाद, आपको एक पावती रसीद (Acknowledgement Slip) मिलेगी। आपका नया बायोमेट्रिक डेटा कुछ ही दिनों में अपडेट हो जाएगा।
How to Download Aadhar Card Online: आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
1. How to Download Aadhar Card Online by Number: आधार नंबर से कैसे करें डाउनलोड:
- UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप पर जाएं।
- 'डाउनलोड आधार' (Download Aadhaar) चुनें।
- अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा (सुरक्षा कोड) डालें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा।
- OTP डालकर वेरीफाई करें और PDF फॉर्मेट में e-Aadhaar डाउनलोड करें।
(याद रखें: यह PDF पासवर्ड से सुरक्षित होती है। पासवर्ड आपके नाम के पहले चार कैपिटल अक्षर और आपके जन्म का वर्ष होता है।)
2. How to Download Aadhar Card Online with EID Number: नामांकन आईडी से कैसे डाउनलोड करें आधार कार्ड?
- अगर आपको आधार नंबर नहीं मिला है या आप भूल गए हैं, तो अपनी 28 अंकों की EID (जो नामांकन की पर्ची पर होती है) का उपयोग करें।
- वेबसाइट पर EID, कैप्चा डालें और OTP से वेरीफाई करके डाउनलोड करें।
3. वर्चुअल आईडी से आधार कार्ड कैसे डाइनलोड करें?
अगर आप अपनी निजता (Privacy) बनाए रखना चाहते हैं, तो 16 अंकों की वर्चुअल आईडी (VID) का उपयोग करके भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह VID आप UIDAI की वेबसाइट से जनरेट कर सकते हैं।
ऑनलाइन आधार क्यों है जरूरी?
- तुरंत एक्सेस: आपको डाक से कार्ड आने का इंतजार नहीं करना पड़ता। आप कभी भी, कहीं भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- कानूनी रूप से मान्य: e-Aadhaar भी फिजिकल आधार कार्ड जितना ही वैध है। यह बैंक, सरकारी दफ्तरों और एयरपोर्ट जैसी सभी जगहों पर स्वीकार किया जाता है।
मोबाइल नंबर जरूरी: ऑनलाइन आधार डाउनलोड करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य है, क्योंकि OTP वेरिफिकेशन इसके बिना संभव नहीं है। अपना आधार OTP या VID किसी के साथ साझा न करें।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications