आप अपने होम लोन को ब्याजमुक्त कर सकते हैं, जानिए बेहतर आसान फॉर्मूला
हर किसी का घर खरीदने का सपना होता, इसके लिए लोग अपने जीवनभर की पूंजी लगाते हैं, बैंक से ब्याज पर लोन लेते हैं। होम लोन 20-30 साल तक की अवधि के होते हैं, ऐसे में इस अवधि तक आपके घर की कीमत कहीं ज्यादा हो जाती है, इसकी वजह है होम लोन पर लगने वाला ब्याज। लेकिन आज हम आपके लिए ऐसा विकल्प लेकर आए हैं जिसके जरिए आप अपने होम लोन के ब्याज को पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं।
अगर आप अपने होम लोन पर लगने वाले ब्याज को खत्म करना चाहते हैं और होम लोन को ब्याजमुक्त बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास म्युचुअल फंड एक बेहतरीन विकल्प है। आप हर महीने एक निश्चित एसआईपी के जरिए होम लोन पर लगने वाले ब्याज को पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं।

55 लाख के लोन पर 51267 की EMI
उदाहरण के तौर पर अगर आप 20 साल के लिए 9.50 प्रतिशत ब्याज दर पर 55 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं तो इसपर अनुमानित ईएमआई 51,267 रुपये होगी। यह गणना सिर्फ आपको इस पूरे गणित को समझाने के लिए है, अलग-अलग लोन राशि, ब्याज और अवधि के अनुसार यह अलग हो सकती है।
55 लाख के लोन पर 68 लाख का लोन
55 लाख रुपये के लोन पर 20 साल के लिए कुल ब्याज तकरीबन 68,04,132 रुपये होगा। यानि आपको होम लोन पूरा होने पर तकरीबन 1,23,04,132 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा।
EMI के 10% हिस्से की SIP
अगर आप अपनी EMI के दसवें हिस्से के बराबर म्यूचुअल फंड SIP में निवेश करने का फैसला करते हैं, तो मासिक SIP राशि 5,126 रुपये होगी। इस रणनीति को अपनाकर आप अपने होम लोन पर लगने वाले ब्याज को पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं।
20 साल में 12.30 लाख का निवेश
20 साल तक 15 प्रतिशत की अपेक्षित वार्षिक रिटर्न के साथ इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अगर आप 20 साल तक 5,126 रुपए की एसआईपी हर महीने करते हैं इस अवधि में आपका कुल निवेश 12,30,240 रुपये होगा।
55 लाख का रिटर्न
15 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न के साथ आपको म्युचुअल फंड पर 55,72,338 रुपये का रिटर्न मिलेगा। यानि आपको इस अवधि में कुल राशि 68,02,578 रुपये मिलेंगे। जोकि आपके होम लोन पर लगने वाले ब्याज के तकरीबन बराबर है।
टैक्स देने के बाद 54 लाख का रिटर्न
55,72,338 रुपये पर दीर्घकालीन पूंजीगत लाभ पर आपको कुल 1,25,000 रुपये का टैक्स देना होगा, जिसके बाद आपका कुल रिटर्न 54,47,338 रुपये होगी। दीर्घकालीन पूंजीगत लाभ पर 12.50 प्रतिशत की कर दर के अनुसार, अनुमानित कर देय राशि 6,80,917.25 रुपये है।
78 लाख तक कर सकते हैं जमा
अगर आप अपने निवेश को एक साल और बढ़ाते हैं और 15 प्रतिशत के निरंतर वार्षिक रिटर्न के साथ 5,126 रुपये का मासिक एसआईपी बनाए रखते हैं, तो आपका कुल निवेश बढ़कर 12,91,752 रुपये हो जाएगा। इस अतिरिक्त निवेश से अनुमानित दीर्घावधि पूंजीगत लाभ 65,97,616 रुपये और अपेक्षित कुल राशि 78,89,368 रुपये होगी।
एक वर्ष की विस्तारित अवधि में इन रिटर्न पर 12.50 प्रतिशत की दर से लागू दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करने के बाद, कर-पश्चात अपेक्षित राशि लगभग 70,80,291 रुपये होगी। यानि इससे आप अपने होम लोन पर ब्याज मुक्त कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications