AADHAR से कैसे लिंक होगा PAN? अब तरीका हुआ और आसान, जानिए क्या है प्रोसेस
अगर आधार कार्ड से पैन को लिंक नहीं किया तो अगले महीने वो बेकार हो जाएगा। ऐसे में सरकार ने आधर पैन लिंकिंग प्रोसेस को अब और अधिक आसान दिया है।

पैन को आधार से अगर लिंक नहीं किया गया तो अलगे महीने वो बेकार हो जाएगा। जिसके बाद ना तो आप बैंकों से 50, 000 रुपए या उससे अधिक की राशि निकाल पाएंगे और ना ही इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर पाएंगे। इसके अलावा भी पैन से जुड़ी अन्य कई सुविधाओं में दिक्कत आ सकती है। 31 मार्च के के बाद पैन से आधार लिंक नहीं हो पाएगा। ऐसे में पैन और आधार लिंक करने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है। अब हर कोई घर बैठे अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कर सकता है। सरकार ने इकके लिए कई तरीके उपलब्ध कराएं हैं। जिनके बारे में जानने के लिए ये आर्टिकल बेहद महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि पैन और आधार को जोड़ने का क्या तरीका है?
ई-फाइलिंग से करें पैन लिंक
आधार से पैन कार्ड को इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट से भी लिंक कर सकते हैं। इसके लिए https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/ पर जाना होगा। जिसके बाद निम्न स्टेफ फॉलो करने होंगे।
Step 1: फॉर्म में अपना पैन और आधार नंबर दर्ज करें
Step 2: अपने आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम दर्ज करें
Step 3: यदि आपके आधार कार्ड पर केवल आपकी जन्मतिथि का उल्लेख है, तो आपको बॉक्स में सही का चिन्ह लगाना होगा
Step 4: अब वेरीफाई करने के लिए इमेज में दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें
Step 5: "Link Aadhaar" बटन पर क्लिक करें।
Step 6: आपको एक पॉप-अप मैसेज दिखाई देगा कि आपका आधार आपके पैन के साथ सफलतापूर्वक जुड़ जाएगा
मैसेज के जरिए भी होगा लिंक
मैसेज के जरिए भी पैन को आधार से लिंक किया जा सकता है। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज करना होगा। मैसेज भेजने के लिए 567678 या 56161 दो नंबर हैं। इनमें से किस भी एक का प्रयोग किया जा सकता है।
इसके लिए नीचे दिए गए फॉर्मेट में एक मैसेज 567678 या 56161 पर भेजना होगा-
UIDPAN
उदाहरण के लिए अगर आपका आधार नंबर 976654820045 है और आपका पैन ABCDE1234F है , तो आपको टाइप करना है UIDPAN976654820045ABCDE1234F और इस मैसेज को 567678 या 56161 पर भेज दें।
कैसे चेक करेंगे स्टेटस?
आपका आधार पैन से लिंक हुआ या नहीं ये भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाने के के बाद निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा-
Step 1: "Aadhaar Services" मेन्यू से "Aadhaar Linking Status" को सेलेक्ट करें।
Step 2: अब अपना 12 डिजिट का आधार नंबर डालकर "Get Status" बटन पर क्लिक करें।
Step 3:यहां आपको अपना पैन कार्ड नंबर डालना होगा, साथ ही कैप्चा कोड भी डालना होगा।
Step 4: अपने पैन-आधार लिंकिंग का स्टेटस चेक करने के लिए "Get Linking Status" पर क्लिक करें।
Step 6: इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका आधार पैन से लिंक हुआ है या नहीं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications