एक SMS से जानें प्रोडक्ट असली है या नकली, ये है तरीका
नई दिल्ली। बाजार में लाभ कमाने की लालच में दुकानदार नकली सामान बेचने में परहेज नहीं करते हैं। बिल्कुल असली जैसे दिखने वाले नकली प्रोडक्ट्स को असली सामानों के साथ मिलाकर आसानी से बेच दिया जाता है, लेकिन आज हम आपको ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप आसानी से ये पता लगा सकते हैं कि आप जो सामान खरीद रहे हैं वो असली है या नकली है। अमेरिकी कंपनी फार्मासिक्यॉर ने भारत और कुछ देशों के लिए इस दिशा में पहल की है।

एसएमएस से पता करें सामान असली या नकली
अमेरिकी कंपनी फार्मासिक्यॉर ने असली और नकली दवाईयों को पता लगाने के लिए ये सर्विस शुरू की, लेकिन धीरे-धीरे इस सर्विस को रोजमर्रा की चीजों से भी जोड़ दिया गया। आप एसएमएस या फिर ऐप की मदद से जान सकते हैं कि आप जो सामान खरीद रहे हैं वो असली है या नकली। आप जो प्रॉडक्ट खरीद रहे हैं उसके बारकोड को स्कैन करके एक एसएमएस या फिर ऐप के द्वारा जान सकते हैं कि वो प्रोडक्ट असली है या नकली।

कंपनियों के साथ करार
इसके लिए अमेरिकी कंपनी ने कई कंपनियों से करार किया है।वो जिन कंपनियों से करार करती है उस कंपनी के प्रॉडक्ट के हर बैच पर विशेष कोड डलवाती है। इसमें सामान पर बैच नंबर, एक्सपायरी डेट के साथ प्रॉडक्ट पर एक फोन नंबर भी छपवाया जाता है। आप इस नंबर पर एसएमएस करके उस प्रोडक्ट के बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

भारत में इन कंपनियों के साथ करार
अमेरिकी कंपनी प्रॉडक्टसिक्यॉर ने भारत में फिलहाल केबल तार बनाने वाली कंपनी पॉलीकैब, मेडिसीन कंपनी यूनिकेम और राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड से करार किया है। कंपनी भारत में बाकी की कंपनियों से बातचीत कर रही है। जिसती ज्यादा से ज्यादा कंपनियां इससे जुड़ेगी आपके लिए उतनी अच्छी खबर होगी। आप आसानी से उस सामान के बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications