सिर्फ 100 रुपए के निवेश से कैसे बनें करोड़पति, जानिए निवेश का जबरदस्त आइडिया
How to Become Crorepati with 100 Rupees: सिर्फ 100 रुपये जैसे छोटे निवेश से करोड़पति बनना एक सपने जैसा लग सकता है, लेकिन अगर आप सही रणनीति और अनुशासन के साथ निवेश की शुरुआत करें तो यह निसंदेह संभव है। इसके लिए सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि जितनी जल्दी आप निवेश की शुरुआत करें, उतना ही आसान यह लक्ष्य हो सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपकी उम्र 20 वर्ष है तो सिर्फ 27 साल में 100 रुपए के रोजाना निवेश से करोड़पति बन सकते हैं।
कंपाउंडिंग की ताकत आपके छोटे निवेश को बड़े फंड में बदलने का अवसर देती है। अगर आप नियमित रूप से 100 रुपये का निवेश करते हैं और उस पर अच्छा रिटर्न अर्जित करते हैं तो यह समय के साथ बड़ा हो सकता है। ऐसे में निवेश के लिए सबसे जरूरी शर्त है कि आप इसे लंबी अवधि के लिए करें और नियमित करें।

अगर आप निवेश की इन दोनों शर्तों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं तो हम आपको सिर्फ 100 रुपए रोजाना के निवेश से कैसे करोड़पति बनें इसका फॉर्मूला बताने जा रहा है।
मान लेते हैं कि आप हर रोज 100 रुपए का निवेश करते हैं, यानि एक महीने में 3000 हजार रुपए का निवेश करते हैं तो 20 वर्ष की अवधि में यह पैसा 27 वर्षों में एक करोड़ को भी पार कर सकता है।
100 रुपए से 1 करोड़ का सफर
इसके लिए आपको हर रोज 100 रुपए की एसआईपी की शुरुआत करनी होगी। सामान्य तौर पर म्युचुअल फंड आपको 12-14 फीसदी तक का रिटर्न देता है। ऐसे में अगर 3000 रुपए का निवेश आप हर महीने 27 वर्षों के लिए करते हैं तो आपके निवेश की कुल वैल्यू ₹1,08,91,599 होगी।
3 वर्ष में 57 लाख का रिटर्न
वहीं अगर आप इस निवेश को अगले 3 वर्षों के लिए और जारी रखते हैं तो आपके निवेश की कुल वैल्यू ₹1,66,71,167 होगी। यानि 30 वर्ष में आपकी हर रोज की 100 रुपए की बचत आपको 1.66 करोड़ का मालिक बना सकती है।
55 की आयु में 3.36 करोड़ के मालिक
अगर आप अपने निवेश की अवधि को और आगे बढ़ाते हैं और अगले 5 वर्षों के लिए और जारी रखते हैं तो 35 वर्ष की आयु में आपके निवेश की कुल वैल्यू ₹3,36,97,458 होगी। यानि अगर आपने 20 वर्ष की आयु में हर रोज 100 रुपए की बचत की और इसे एसआईपी में डालना शुरू किया तो 55 वर्ष की आयु में आप 3.36 करोड़ के मालिक होंगे।
60 की उम्र में 6.78 करोड़ के मालिक
सामान्य तौर पर रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष की होती है, ऐसे में आप अपना हर रोज का निवेश 100 रुपए जारी रखते हैं तो 60 वर्ष की आयु में आप ₹6,78,45,553 के मालिक होंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
हालांकि इसमे आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप अपनी एसआईपी को कभी ब्रेक ना होने दें और इसमे से कभी कोई पैसा ना निकालें। लिहाजा अनुशासन के साथ आप इस निवेश की तरीके को अपनाते हैं तो निश्चिंत होकर आप आपनी रिटायरमेंट की लाइफ को इंज्वॉय कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications