एक ही सिम कार्ड से चलाएं दो मोबाइल नंबर, ये है इसकी ट्रिक

नई दिल्ली। यूं तो अगर आपके मोबाइल में एक सिम कार्ड है तो आप एक ही नंबर चला सकते हैं, लेकिन एक ऐसी ट्रिक है, जिसका इस्तेमाल करके आप एक ही सिम कार्ड से दो मोबाइल नंबर चला सकते हैं। इसके लिए न तो आपको कोई दूसरी सिम खरीदनी होगी, ना ही कोई दस्तावेज देना होगा। आइए जानते हैं कैसे एक सिम से इस्तेमाल करें दो मोबाइल नंबर।

ये है तरीका

ये है तरीका

इसके लिए आपको एक खास ऐप इस्तेमाल करना होगा, जिसका नाम है Text Me. यह ऐप आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगा। ऐप को डाउलोड करने के बाद आपको कुछ परमिशन देनी होंगी। इसके बाद आप अपने फेसबुक या गूगल अकाउंट के साथ ऐप में लॉगिन कर सकते हैं या फिर अपना नया अकाउंट भी बना सकते हैं।

मिलेगा खास मोबाइल नंबर

मिलेगा खास मोबाइल नंबर

इस ऐप का इस्तेमाल करके अगर आप किसी को फोन करते हैं, तो उसके पास एक नंबर जाएगा, जो सामान्य मोबाइल नंबर जैसा ही होगा। इस तरह वह शख्स यह नहीं जान सकता कि आप किसी ऐप से उसे फोन कर रहे हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो सेटिंग में जाकर Get Number पर क्लिक करें या स्क्रीन में सबसे नीचे की तरफ दिख रहे एक मेन्यू बार में numbers पर क्लिक करें और अपनी पसंद का कोई नंबर चुन लें। आप सिर्फ एक ही नंबर चुन सकते हैं, इससे अधिक नंबर चुनने पर आपको पैसे चुकाने होंगे।

सीधे मोबाइल नंबर पर लगेगी कॉल

सीधे मोबाइल नंबर पर लगेगी कॉल

अधिकतर ऐप ऐसे होते हैं, जिनसे अगर आप किसी व्यक्ति को कॉल करना चाहते हैं तो उसके पास भी वह ऐप होना जरूरी है। वहीं दूसरी ओर, यह ऐप उन सभी से अलग है। अगर आपके फोन में यह ऐप है और आप इसका इस्तेमाल करके फोन करते हैं तो दूसरे के मोबाइल में यह ऐप होना जरूरी नहीं है। यानी आप जिसे चाहें उसे इस ऐप का इस्तेमाल कर के कॉल कर सकते हैं।

ये जानना है सबसे जरूरी

ये जानना है सबसे जरूरी

शुरू में आपको 10 क्रेडिट प्वाइंट मिलेंगे जिनका इस्तेमाल आप फोन करने में कर सकते हैं। वहीं अगर आपके क्रेडिट प्वाइंट खत्म हो जाते हैं तो आपको फिर से क्रेडिट प्वाइंट खरीदने होंगे। इस ऐप का इस्तेमाल करते हुए आप फोन कर सकते हैं, मैसेज भेज सकते हैं और एचडी वीडियो कॉल भी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+