30 जून की आधी रात को पहले चलेगी फिल्म, फिर लागू होगा GST

नई दिल्ली। 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। 30 जून की आधी रात को 12 बजे इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। अब सभी लोग यह सोच रहे हैं कि आखिर उस रात को यह कैसे होगा और क्या-क्या होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ।

चलाई जाएंगे दो शॉर्ट फिल्म

चलाई जाएंगे दो शॉर्ट फिल्म

जीएसटी को लागू करने के लिए 30 जून की आधी रात को संसद के केन्द्रीय हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जीएसटी लागू करने से पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति जीएसटी के बारे में बोलेंगे। इसके अलावा, जीएसटी पर बनाई गई दो शॉर्ट फिल्में भी इस इवेंट में दिखाई जाएंगी।

कौन-कौन रहेगा मौजूद?

कौन-कौन रहेगा मौजूद?

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और जीएसटी को लागू करने से कुछ और लोग भी मौजूद रहेंगे। संसद के सभी सदस्य, राज्य वित्त मंत्री और जीएसटी काउंसिल के सभी सदस्य इस कार्यक्रम में रहेंगे।

कम होगी महंगाई

कम होगी महंगाई

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जीएसटी को लेकर कुछ अहम बातें बताईं। वह बोले कि जीएसटी लागू होने के बाद शुरुआत में कुछ दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही सब कुछ सही हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी के लागू हो जाने की वजह से महंगाई में कमी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+