Gold Price: जानिए आखिर कैसे गोल्ड के दाम प्रभावित करता है फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों में बदलाव
Gold Price: अमेरिका के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। अमेरिका के सेंट्रल बैंक को यूएस फेडरल रिजर्व के नाम से जाना जाता है, ऐसे में जब फेडरल बैंक ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का ऐलान करता है तो इसे फेडरल फंड रेट भी कहा जाता है।
देश के बड़े बैंक किस ब्याज दर पर लोन का लेन-देन करेंगे यह फेडरल रिजर्व ही निर्धारित करता है। भारत में जब आरबीआई ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी करता है तो इसका असर अन्य बैंकों के लोन दर पर पड़ता है।

मोटे तर पर जब केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी करते हैं तो अन्य बैंक भी महंगा लोन देते हैं, ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी हो जाती है। ब्याज दर बढ़ने पर फिक्स डिपॉजिट पर भी ब्याज दर बढ़ जाता है। यही वजह है कि ब्याज दर बढ़ने की वजह से एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों की ओर लोक आकर्षित होते हैं।
जब भी अमेरिका या फिर दुनिया के किसी भी देश में ब्याज दरों को बढ़ाया जाता है तो इसका असर कमोडिटीज पर भी पड़ता है। इसका असर सोने-चांदी पर भी देखने को मिलता है। दरअसल गोल्ड को फिक्स डिपॉजिट के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की वजह से गोल्ड के दाम में गिरावट देखने को मिलती है।
लेकिन यह हमेशा नहीं होता है। इसके पीछे के फैक्टर भी अहम भूमिका निभाते है। जैसे इस बार जब फेड ने ब्याज दर में बढ़ोत्तरी की तो गोल्ड के दाम में कोई बदलाव नहीं आया। ऐसे मामलों में फेडरेल बैंक के चेयरमैन जिरोम पॉवेल का बयान काफी अहम है। उदाहरण के तौर पर अगर चेयरमैन को लगता है कि ब्याज दरों में आगे भी बढ़ोत्तरी क जा सकती है तो गोल्ड पर दबाव देखने को मिलेगा।
भारत में गोल्ड के दाम पर असर
भारत में गोल्ड के दाम की बात करें तो इसके दाम अंतरराष्ट्रीय बाजर में उतार-चढ़ाव की वजह से सस्ता-महंगा होता है। अगर वैश्विक बाजार में गोल्ड का दाम अधिक है तो भारत में भी इसके दाम बढ़ेंगे। ऐसे में जब यूएस फेड ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी करता है तो भारत में भी गोल्ड के दाम पर इसका असर देखने को मिलेगा।
आसान भाषा में कहें तो जब जब ब्याज दर बढ़ती है तो लोग गोल्ड से पैसा निकालकर एफडी जैसे विकल्प में डालते हैं। लेकिन ऐसा नहीं भी होता है तो मार्केट के सेंटिमेंट के आधार पर भी गोल्ड के दाम नीचे आ जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications