कोई सिम कार्ड किसके नाम पर रजिस्टर है, ऐसे करें चेक!

नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि आप जिस सिम को अपना समझकर कई दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं, वह आपकी है भी या नहीं? कई बार ऐसा देखा गया है कि फर्जी दस्तावेजों के दम पर एक व्यक्ति को किसी दूसरे के नाम पर सिम कार्ड मुहैया करा दी जाती है। आइए जानते हैं एक ट्रिक, जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपकी सिम किसके नाम पर है।

ऐप करना होगा इंस्टॉल

ऐप करना होगा इंस्टॉल

सबसे पहले तो आपको जिस कंपनी के सिम कार्ड के मालिक के बारे में जानना है, उस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। आइडिया, एयरटेल, वोडाफोन, डोकोमो, रिलायंस जियो आदि सभी कंपनियों के ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। यह ऐप डाउनलोड करने के लिए भी आपको कोई पैसे नहीं चुकाने होंगे।

मोबाइल नंबर डालकर करें ये काम

मोबाइल नंबर डालकर करें ये काम

ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर उस ऐप पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को ऐप में डालकर रजिस्टर होने की प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद आपको अपने ऐप पर सबसे ऊपर की तरफ एक नाम दिखेगा, जो उस सिम के असली मालिक का होगा। अगर वह नाम आपका है तब तो ठीक है, लेकिन अगर वह आपका नाम नहीं है तो इसका मतलब है कि आपका सिम किसी और के नाम पर है।

दूसरे का नाम होने पर क्या करें?

दूसरे का नाम होने पर क्या करें?

अगर आपके ऐप पर आपके बजाए किसी और का नाम दिखे तो सबसे पहले आपको अपने मोबाइल सेवा प्रदाता से बात करनी चाहिए। इसके लिए आप उस कंपनी के ग्राहक सेवा केन्द्र पर फोन करें और जानकारी प्राप्त करें कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। बताए गए निर्देशों का पालन करें और अपने मोबाइल नंबर को अपने आधार के साथ रजिस्टर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+