Bank Holiday: राम नवमी के मौके पर इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक
राम नवमी के मौके पर देशभर में बैंकों में छुट्टी होती है। लेकिन अहम बात यह है कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन में बैंकों में छुट्टी होती है, जिसकी वजह से लोगों में भ्रम की स्थिति होती है कि आखिर किस दिन बैंक में अवकाश होगा। बैंकों में अवकाश का निर्धारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया करता है।
रामनवमी के मौके पर 17 अप्रैल को सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्र के बैंक बंद रहेगे। हालांकि बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी लेकिन आप मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए बैंकिंग की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। साथ ही क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के जरिए भी आप डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।

इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक
देश के कई क्षेत्रों में बैंकों में 17 अप्रैल को राम नवमी पर अवकास होगा। हिंदू धर्म में इस पर्व की काफी महत्ता होती है। यह चैत्र माह के नवे दिन होता है। हिंदू कैलेंडर में पहला माह चैत्र माह होता है। अलग-अलग शहरों में रामनवमी का पर्व मानाया जाता है। अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, लखनऊ, मुंबईष नागपुर, पटना, रांची, शिमला में 17 अप्रैल को बैंकों में अवकाश होगा।
अप्रैल माह में बैंक हॉलिडे
बता दें कि अप्रैल माह में 17 अप्रैल को रामनवमी का अवकाश होगाष जबकि 20 अप्रैल को अगरतला के बैंकों में गरिया पूजा का अवकाश होगा। 21 अप्रैल को रविवार है, लिहाजा सभी बैंक बंद रहेंगे। 27 अप्रैल को चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहेंगे और 28 अप्रैल को रविवार के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे
देशभर में मनाया जाता है राम नवमी
राम नवमी के पर्व को देशभर में मनाया जाता है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार पहले महीने में रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। यह सामान्य तौर पर मार्च और अप्रैल के बीच होता है। इस खास दिन श्रद्धालु राम मंदिर जाते हैं और भगवान राम के जन्म के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। इसके साथ ही श्रद्धालु घर पर पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं।
आरबीआई जारी करता है छुट्टी की लिस्ट
रिजर्व बैंक की ओर से हर माह अवकाश की लिस्ट जारी किया जाता है। इसे निगोशिएबल एक्ट, होलीडे, रियल टाइण ग्रॉस सेटलमेंट अवकाश और बैंक क्लोजिंग अकाउंट के तौर पर छुट्टी होती है। ऐसे में बैंकों के अवकाश को देखते हुए आपको अपने बैंक से जुड़े काम समय के अनुरूप निर्धारित करने चाहिए, ताकि किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो।












Click it and Unblock the Notifications