Home Loan: इन दो आसान तरीकों से बचाइए होम लोन पर लाखों का ब्याज
हर कोई अपना घर खरीदना चाहता है, लेकिन इसके लिए आपको बैंक से अच्छा खासा लोन लेना पड़ता है। घर पर लिए गए लोन पर आपको लंबे समय तक किश्तों का भुगतान करना पड़ता है और यह एक तरह से बड़ा आर्थिक बोझ होता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वह जल्द से जल्द इस होम लोन से मुक्त हो जाए।
अच्छा और बड़ा घर खरीदने के सपने को पूरा करने के लिए बैंक मदद तो जरूर करती हैं लेकिन इसके बादले में आपको अच्छी खासी ईएमआई का बोझ उठाना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको दो ऐसे आसान तरीके बताएंगे जिससे आप अपने होम लोन पर ब्याज को काफी कम कर सकते हैं और इसे समय से पहले ही पूरा कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर अगर आपने 50 लाख रुपए का लोन लिया है और इसकी ब्याज दर 9 फीसदी है और इसकी अवधि 25 साल है तो आपको 42000 रुपए प्रति माह की किश्त का भुगतान करना होगा। ऐसे अगर आप इस लोन को समय से पहले खत्म करना चाहते हैं तो इसके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
होम लोन पर आप बैंक को हर साल 12 ईएमआई का भुगतान करते हैं लेकिन अगर आप इस ईएमआई को 12 की जगह 13 कर दें यानि साल में एक अतिरिक्त ईएमआई का भुगतान करें तो आपका लोन 19 साल में ही पूरा हो जाएगा और आप लोन पर 20 लाख रुपए तक बचा सकते हैं।
इसके साथ ही अगर आप अपने होम लोन की ईएमआई को सिर्फ 5 फीसदी बढ़ा देते हैं तो आप अपने लोन की अवधि को 25 साल से कम करके 12 साल तक ला सकते हैं यानि आप अपने होम लोन पर 20 लाख रुपए तक ब्याज की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं।
इन दोनों विकल्पों के लिए आप अपने बैंक को संपर्क कर सकते हैं। आप बैंक के पास इन दोनों ही विकल्प को लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से अपने होम लोन पर ब्याज को कम कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications