HDFC क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए Alert! बैंक ने बदले ये नियम, जानना बेहद जरूरी
नई दिल्ली। अगर आप भी HDFC का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल HDFC बैंक ने अपने क्रेडिट कार्डधारकों को अलर्ट किया है। बैंक ने अपने उन ग्राहकों को खासकर आगाह किया है जो लेट से अपना पेमेंट करते हैं। दरअसल बैंक ने 1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड पेमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। इस जानकारी के अभाव में आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

HDFC क्रेड कार्ड धारक ध्यान दें!
HDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड के पेमेंट नियम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। 1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव होना है। अगर आपके पास भी एचडीएफसी का क्रेडिट कार्ड है तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें, वरना आपको नुकसान उटाना पड़ सकता है। दरअसल 1 अप्रैल से बैंक लेट पेमेंट चार्ज को रिवाइज कर रहा है। बैंक ने अपने कार्ड होल्डर्स को आगाह किया है कि वे स्टेटमेंट में दी गई ड्यू डेट को इग्नोर न करें। 1 अप्रैल से पेमेंट में देरी होने पर लेट पेमेंट पर ज्याजा चार्ज देना पड़ सकता है।

बैलेंस के आधार पर तय होगा चार्ज
HDFC बैंक ने लेट पेमेंट चार्ज को लेकर बदलाव किया है। बैंक ने इनफिनिया कार्ड्स (Infinia Card) के अतिरिक्त अन्य सभी कार्ड के लिए बदलाव किया है। यह चार्ज आपके बैलेंस स्टेटमेंट की कुल राशि के आधार पर तय होगी। बैंक आम तौर पर क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए स्टेटमेंट जेनरेट होने के बाद 45-51 दिनों का समय देता है। 1 अप्रैल से बैंक ने इस ड्यू डेट पेमेंट को लेकर बदलाव किया है, जिसके बाद अब पहले से ज्यादा चार्ज लगेगा।

1 अप्रैल से लगेगा चार्ज
HDFC क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को अब लेट पेमेंट करने पर पहले से ज्यादा जुर्माना देना होगा। 1 अप्रैल से अगर आपका स्टेटमेंट बैलेंस 501 से 5000 रुपए के बीच है तो अब आपको लेट पेमेंट करने पर 400 रुपए के बजाए 500 रुपए लेट फाइन देना होगा। वहीं अगर आपका स्टेटमेंट बैलेंस 5001 से 10000 रुपए के बीच है तो आपको 500 रुपए के बजाए 600 रुपए का लेट फाइन देना होगा। अगर आपका स्टेटमेंट बैलेंस 10000 से 25000 रुपए के बीच है तो आपको 750 रुपए के बजाए 800 रुपए का लेट फाइन देना होगा। अगर स्टेटमैंट बैलेंस 25000 रुपए से ऊपर है तो आपको 750 रुपए के बजाए 950 रुपए का लेट पेमेंट करना होगा।

क्या होता है लेट पेमेंट चार्ज
क्रेडिट कार्ड धारक जब स्टेटमेंट जनरेट होने के बाद न्यूनतम राशि का भुगतान भी नहीं करते हैं तो उन्हें लेट पेमेंट चार्ज करना पड़ता है। क्रेडिट कार्डधारकों पर न्यूनतम राशि आपके पूरे बिल का 5 फीसदी होता है। लेट पेमेंट चार्ज से बचने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप कम से कम न्यूनतम राशि तो जमा ही कर दें।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications