HDFC बैंक ने FD पर मिलने वाली ब्याज दरों में किया बदलाव, कम समय में होगा घाटा
नई
दिल्ली। कोरोना संकटकाल में बैंकों को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा। लेकिन अब समय के साथ बैंक एक बार फिर से पटरी पर लौटने लगे हैं। देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निश्चित समयावधि पर एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में संशोधन किया है ताकि लिक्विडिटी को बढ़ाया जा सके। बैंक ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर में बदलाव किया है। जो एफडी एक या दो वर्ष में पूरी हो रही हैं उनपर मिलने वाली ब्याज दर को कम किया गया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
लंबी अवधि में कोई बदलाव नहीं
हालांकि बैंक ने दो वर्ष से अधिक समय की एफडी डिपॉजिट में मिलने वाली ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक की ओर से ब्याज दरों में जो संशोधन किया गया है वह 13 नवंबर से प्रभावी हो जाएगा। बैंक के ताजा संशोधन के बाद अब 7 से 29 दिनों के बीच ग्राहकों को 2.50 फीसदी का ब्याज मिलेगा, 30-90 दिनों तक बैंक में पैसा रखने पर 3 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि 91 दिन से 6 महीने के बीच के डिपॉजिट पर 4.9 फीसदी का ब्याज ग्राहकों को मिलेगा। एक साल में एक दिन कम होने पर ग्राहकों को 4.4 फीसदी की ब्याज मिलेगी। बता दें कि बैंत एक वर्ष की एफडी पर 4.9 फीसदी का ब्याज दे रही है।

10 बेसिक प्वाइंट की कमी
बता दें कि जो डिपॉजिट एक या दो वर्ष में पूरी हो रही है उसपर एचडीएफसी बैंक ने बैंक रेट को 10 बेसिक प्वाइंट कम कर दिया है। एक वर्ष या दो वर्ष के लिए टर्म डिपॉजिट पर ग्राहकों को 4.9 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं लंबी अवधि के लिए बैंक की ओर से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दो या तीन वर्ष में जो एफडी पूरी हो रही है उसपर ग्राहकों को 5.15 फीसदी का ब्याज मिलेगा। जबकि 3 से पांच वर्ष के बीच पूरी होने वाली एफडी पर ग्राहकों को5.30 फीसदी ब्याज मिलेगा। 5-10 वर्ष के बीच पूरी होने वाली एफडी पर ग्राहकों को 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। बता दें कि इससे पहले बैंक ने 25 अगस्त को ब्याज दरों में संशोधन किया था।

आम जनता के लिए 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर ब्याज दर (13 फरवरी 2020 से)
7-14 दिन- 2.50%
15-29 दिन- 2.50%
30-45 दिन- 3%
46-60 दिन-3%
61-90 दिन- 3%
91 दिन से 6 महीने- 3.5%
6 महीने एक दिन से 9 महीने- 4.4%
9 महीने एक दिन से 1 साल- 4.4%
एक साल- 4.9%
एक साल एक दिन से 2 साल- 4.9%
दो साल एक दिन से 3 साल- 5.15%
3 साल एक दिन से 5 साल- 5.30%
5 साल एक दिन से 10 साल- 5.50%












Click it and Unblock the Notifications